…
नाहन:… पांव टा साहिब पुलिस की टीम ने अफीम के केस में गिरफ्तार आरोपी के घर से देसी कट्टा बरामद किया है।.. जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस ने अच्छर सिंह निवासी निवासी घुतनपुर डाकघर बाता मंडी पांवटा साहिब के घर की तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा बरामद किया है।.. पुलिस ने पहले अच्छर सिंह को 74 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था।.. अब पुलिस ने उसके घर से तलाशी के दौरान देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।