Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, March 26
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….संगड़ाह में सिविल कोर्ट की मांग को लेकर उच्च न्यायालय को भेजा पत्र
    सिरमौर

    ….संगड़ाह में सिविल कोर्ट की मांग को लेकर उच्च न्यायालय को भेजा पत्र

    By Ajay DhimanSeptember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन:सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में सिविल कोर्ट की मांग को लेकर संगड़ाह विकास मंच द्वारा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा गया। पत्र की प्रति जारी करते हुए विकास मंच के संयोजक रविदत्त शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि, पुलिस उपमंडल संगड़ाह की 50 के करीब पंचायतों के लोगों द्वारा पिछले करीब 12 साल से सिविल कोट/ न्यायिक अदालत की मांग की जा रही है। वर्ष 2012 में संगड़ाह मे एसडीएम कार्यालय खुलने के बाद से पिछले 3 विधानसभा चुनाव में रेणुका जी हल्के के कांग्रेस व भाजपा जैसे दलों के नेताओं द्वारा संगडाह में सिविल अथवा न्यायिक अदालत खोलने की चुनावी घोषणाएं की जाती है और बाद में फाइल हाई कोर्ट में लंबित होने की बात कही जाती है। संगड़ाह क्षेत्र के लोगों को न्याय हासिल करने अथवा अदालत से संबंधित कार्यों के लिए करीब किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय नाहन जाना पड़ता है और आने जाने व रात को शहर में रूकने पर 1000 ₹ तक एक पेशी का खर्चा आता है। साथ लगते शिलाई उपमंडल मे हालांकि एसडीएम कार्यालय संगड़ाह के बाद खुला, मगर करीब 7 साल पहले जयराम सरकार द्वारा सिविल कोर्ट खोला जा चुका है। संगड़ाह विकास मंच को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा 11 जुलाई 2018 को भेजे गए एक जवाबी पत्र में पहले ही संगड़ाह में सीनियर सिविल जज कोर्ट खोलने संबंधी प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजे जाने की बात कही गई थी। स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 17 अगस्त 2024 को हरियाली मेला संगड़ाह में यहां सिविल अथवा न्यायिक अदालत खोले जाने की बात अथवा घोषणा दोहरा चुके हैं।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.