नाहन: पांवटा साहिब में यमुना नदी में आज दिल दहलाने वाला हादसा पेश आया। जिसमें सबके सामने तीन युवक का डूबकर मरे हैं।… तीनों शिलाई के गवाली गांव के रहने वाले थे। जिसमें दो भाई कमलेश उम्र 22 वर्ष, रजनीश उम्र 20 वर्ष व अमित 23 वर्ष की मौत हुई है।… तीनों युवक नहाने यमुना नदी में उतरे थे। इस दौरान युवक के डूबने पर दोनों उसे बचाने नदी में आगे बड़े। मौके पर युवक एक दूसरे को बचाते भी देखे गए। अगर मौके पर प्रशासन द्वारा वाहन मोटर बोर्ड का इंतजाम किया होता तो यह तीनों युवक बच सकते थे। ऐसा पहले भी हो चुका है लेकिन इसके बाद भी प्रशासन अभी तक नहीं जागा है।… मौके पर युवकों की वीडियो बनाने में हर शख्स मशगूल था। लेकिन बचाव के प्रयास के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा था। कुछ युवा ही उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे थे लेकिन तब तक वह डूब चुके थे।… प्रशासन को यमुना नदी के वे स्थान जहां लोग नहाने आते हैं वहां सुरक्षा का इंतजाम करना चाहिए।