Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, March 26
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…सेवा ही संगठन भाजपा का सिद्धांत- डॉ. बिंदल
    सिरमौर

    …सेवा ही संगठन भाजपा का सिद्धांत- डॉ. बिंदल

    By Ajay DhimanSeptember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज भाजपा जिला कार्यालय नाहन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी रिफार्म देने हेतु धन्यवाद सम्मेलन
    एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
    डॉ. बिंदल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट कर उनका नमन किया।
    डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश भर में कई सेवा प्रकल्प चलाये जा रहे हैं जिसमें रक्तदान, स्वच्छता जैसे सेवा के कार्य चल रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर ओर अधिक सक्रियता के साथ काम करने की आवश्यकता है ताकि जनमानस की सही प्रकार से सेवा हो सके।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी का यह जीएसटी रिफार्म देश हित में है जिससे व्यापारी वर्ग के साथ आम जन को बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस रोजमर्रा की खाने पीने और जरूरत के सामान की दरें घट रही हैं.
    उन्होने कार्यकर्ताओं से जीएसटी के लाभ के बारे में घर घर तक लोगों जानकारी देने के लिए कहा।
    डॉ बिंदल ने कहा की सभी कार्यकर्ता आपदा में सतर्क रहें और क्षेत्र में किसी पर भी प्रकार की आपदा आती है तो बिना समय गँवाये मदद करें क्योंकि भाजपा का सिद्धांत सेवा ही संगठन है।
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने जीएसटी रिफार्म पर विस्तार से अपने विचार रखते हुए इस निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया और नरेन्दर मोदी का आभार जताया।
    भाजपा एस.सी.मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार रखे।
    भाजपा मण्डल नाहन-धारटी अध्यक्ष संजय पुंडीर, भाजपा मण्डल माता त्रिलोकपुर अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष माता कटासन मलकीत चौधरी ने इस अवसर पर अपने अपने मण्डलों में बूथ सशक्तिकरण कार्यों और सेवा पखवाड़ा के तहत किये जा रहे सेवा कार्यों पर विस्तार से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    सम्मेलन अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के 121 बूथों के लिए भाजपा के शीर्ष महापुरुष श्यामा प्रसाद मुख़र्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र भी प्रदान किये गए।
    इस धन्यवाद सम्मेलन का आयोजन भाजपा मण्डल नाहन-धारटी, भाजपा मण्डल माता त्रिलोकपुर और भाजपा मण्डल माता कटासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
    इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, प्रदेश मीडिया सह संयोजक विक्रम वर्मा, पार्षद और पूर्व पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व शहर के अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.