Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर तंबाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुभारंभ
    सिरमौर

    …उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर तंबाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुभारंभ

    By Ajay DhimanOctober 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू मुक्त युवा अभियान को युवाओं की रैली को हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के युवाओं को शपथ भी दिलाई।
    यह रैली उपायुक्त कार्यालय से आंरभ होकर नाहन बाजार, मालरोड़, गुन्नूघाट से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपन हुई।
    इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में तंबाकू मुक्त युवा अभियान आज से आरंभ होकर 8 दिसंबर 2025 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के कार्यान्वयन के लिए गठित समीति द्वारा जिला के शिक्षण संस्थानों, उद्योगों तथा विभिन्न पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विशेषकर युवाओं को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
    उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां जिसमें निबंध लेखन, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्विज़ तथा भाषण प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएगी तथा स्कूलों में प्रातः कालीन सभाओं में बच्चों को नशा न करने के बारे में शपथ दिलाई जाएगी।
    उन्होंने बताया कि इस 60 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक कर जिला को तंबाकू मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में पांच गांव तंबाकू मुक्त है, उन्होंने जिलावासियों से आहवाहन किया कि इस अभियान से जुडकर अधिक से अधिक गांवों को तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग करें।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश प्रताप, एमओएच डा. निसार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डा. बलजीत सिंह नेगी उपस्थित रहे।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.