Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, March 26
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…अंबोया स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित हुआ…
    सिरमौर

    …अंबोया स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित हुआ…

    By Ajay DhimanNovember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला से सेवानिवृत्त उप-सचिव प्रदीप शर्मा थे । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह नेगी , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। कुल 67 स्वयंसेवक — जिनमें 34 छात्राएँ और 33 छात्र शामिल हैं — इस शिविर में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसे प्राची, स्तुति एवं उनकी टीम ने प्रस्तुत किया।
    अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों से समृद्ध करता है। उन्होंने कहा कि “आज के युवा केवल अपनी शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाते हुए देश निर्माण में योगदान दें। एनएसएस जैसे कार्यक्रम उन्हें संवेदनशील, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।”
    प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने संदेश में कहा कि यह शिविर छात्रों के सर्वांगीण विकास का उत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि “शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ सेवा भाव और नैतिक मूल्यों का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। ऐसे शिविर बच्चों को टीम वर्क, सामाजिक एकता एवं आत्मविश्वास की सीख देते हैं।”
    एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए कहा कि “एनएसएस का मुख्य उद्देश्य है – ‘स्वयं से पहले समाज’। उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन, समयपालन एवं समर्पण की भावना के साथ शिविर में भाग लेने का आग्रह किया।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.