नाहन: नाहन विधायक अजय सोलंकी ने आज बिक्रम बाग पंचायत के मंडेरूवा गांव का व्यापक दौरा किया। यह दौरा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने और आम जनता की समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। विधायक सोलंकी ने स्थानीय निवासियों के साथ विस्तारपूर्वक संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और कई मामलों का त्वरित समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया। शेष समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत आवश्यक एवं समयबद्ध कार्रवाई के दिशा-निर्देश जारी किए गए। निर्माणाधीन पुल को सर्वोच्च प्राथमिकता: “और देरी बर्दाश्त नहीं” ग्रामीणों की मुख्य और बहुप्रतीक्षित मांग मंडेरूवा नदी…
Author: Ajay Dhiman
नाहन: संयुक्त संगठनों के साझा मंच के आह्वान पर शोषण मुक्ति दलित उत्पीड़न, भेदभाव और अधिकारों पर हमलों के खिलाफ 17 नंबर को नाहन में एक विरोध प्रदर्शन करेगा नाहन।शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश के प्रदेश संयोजक आशीष कुमार तथा राज्य कमेटी सदस्य सुरेंदर धर्मा, नैन सिंह और राजेश तोमर ने जारी एक प्रेस ब्यान मे बताया कि हिमाचल प्रदेश में दलितों पर बढ़ते अत्याचार और भेदभाव लगातार खतरनाक रूप ले रहे हैं। रोहड़ू के लिंबरा गाँव की अमानवीय दलित उत्पीड़न घटना, हमीरपुर में महिला पर हुआ गंभीर हमला, और शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों व कर्मचारियों के खिलाफ बढ़ती जातिगत…
… नाहन: सिरमौर पुलिस ने राजगढ़ व काला आम में अलग-अलग मामलों में शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यहां पहले मामले में राजगढ़ पुलिस टीम ने हाब्बन में गोपाल सिंह जो अपनी करियाना दुकान में अवैध शराब की खरीद फरोख्त का धन्धा करता है, कि करियाना दुकान की तलाशी के दौरान अन्दर एक गत्ता पेटी के अन्दर 08 अदद बोतले कांच देसी शराब मार्का सन्तरा नं० 1 प्रत्येक 750 ML For sale in HP only बरामद हुई। जिस पर आरोपी गोपाल सिंह उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस धाना राजगढ़ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम…
नाहन: नाहन विधायक अजय सोलंकी ने आज बाल दिवस के अवसर पर मोगीनंद प्राथमिक पाठशाला में नन्हे बच्चों के साथ बाल दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नन्हे मुन्ने बच्चों को प्यार बांटा। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन द्वारा 175 स्वेटर वितरित किए गए, विधायक ने रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ मिल कर नन्हे मुन्ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए। विधायक ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नाहन: कच्चा टैंक पुलिस चौकी की टीम ने गुप्त सूचना पर पिछले कल बुद्धवार को कूड़ा गाड़ी चलाने वाले एक युवक के कब्जे से 0.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने हर्षत निवासी मोहल्ला वाल्मीकी नगर नाहन को 0.62 चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हर्षत महिन्द्रा पिकअप नं. UA07P-7057 में कूड़ा गाड़ी लेकर जा रहा था। पुलिस ने हर्षत को ढाबो मोहल्ला के समीप रोकर चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसमें ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।.. इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सड़क में सुबह…
नाहन: राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में आज विद्यार्थियों के जूनियर रेड क्रॉस (JRC) समूहो के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत सहायता प्रदान करने की क्षमता विकसित करना था। यह प्रशिक्षण राज्य रेडक्रॉस एवं जिला रेडक्रॉस शाखा सिरमौर के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमे राज्य रेडक्रॉस के समन्वयक वीरेंद्र सिंह बिष्ट व् गृह विभाग की प्लाटून कमांडर संतोष कुमारी तथा उनकी टीम ने भाग लिया इस शिविर में छात्रों को हृदय पुनर्जीवन (CPR), घाव…
… . नाहन: हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन द्वारा सुबह 6: 15बजे नाहन से शिमला तथा शिमला से 4: 15बजे चलने वाली बस को मनमर्जी से चलाने पर तथा सही प्रबंधन न होने पर यात्री व जनवादी महिला समिति ने रोष प्रकट किया है।.. यहां बताया गया कि 11-11-25को पांवटा साहिब से नोन स्टोप चलने वाली बस नाहन में ख़राब हो गई बस पुरी भरी हुई थी बावजूद इसके भी नाहन से अतिरिक्त बस नहीं भेजी गई और सारी सवारियों को नाहन शिमला तक खड़े खड़े जाने को मजबूर होना पड़ा वापसी में 4:15वाली बस 3बजे नोन स्टोप बस का…
नाहन: आगामी 17 नवंबर को ऐतिहासिक चौगान मैदान में जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता ( सीनियर पुरुष व सीनियर महिला)का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी बास्केटबॉल संघ के महासचिव राकेश चौहान के नंबर 70187-00017 कोच अभय कंवर के मोबाइल नंबर 94180-85731 पर संपर्क कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
नाहन: प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से निरंतर भाग रही है। वर्ष 2022 में हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को बहुमत दिया, कांग्रेस को वोट देकर सत्ता की चाबी कांग्रेस के हाथ में दी। किन्तु इस सरकार के 3 साल पूरे हो गये और इन 3 सालों में कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस की सरकार, कांग्रेस के मुख्यमंत्री और मंत्रियो ने आज तक हिमाचल प्रदेश के जनमानस की सुध नहीं ली। डॉ. राजीव बिंदल आज मंगलवार को नाहन में भाजपा माता त्रिलोकपुर मण्डल…
….. नाहन: पथ परिवहन पेंशनर्ज आज कल्याण संगठन की एक बैठक सिरमौर इकाई के मुख्य सलाहकार नै न सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पेंशनर्ज की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई।… बैठक में 12 नवंबर को कुल्लू में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक के बारे में भी चर्चा की गई।.. जिसमें जिला से भी पदा धि कारी शिरकत करेंगे।… बैठक में पेंशनर्ज को समय पर पेंशन न दिए जाने भाई रोज प्रकट किया इसी तरह पेंडिंग पड़े डीऐ, मेडिकल बिलो के बारे में भी चर्चा की गई।.. बैठक में पथकहा गया कि सरकार परिवहन निगम के…
