Author: Ajay Dhiman

नाहन: दमकल विभाग के कार्यालय के समीप सड़क में दोनों और वाहन पार्क होने के चलते दमकल विभाग के कर्मचारियों को अपनी गाड़ी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।.. सड़क में बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ी घटना स्थल पर मौके पर नहीं पहुंच पाती है और वह लेट हो जाती है।.. प्रस्तुत फोटो ऑफिस के बाहर की है। यहां आप दोनों साइड गाड़ियां पार्क देख सकते हैं जिसके कारण दमकल विभाग के कर्मचारियों को अपनी गाड़ी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह शहीदी स्मारक के पास भी…

Read More

नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के आसपास के क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज ताजी आगजनी की घटना खजूरना पुल के पीछे मोड़ पर जंगल में घटित हुई।..यहां मौके पर सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई और उन्होंने जंगल को बचाने का कार्य शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।.. यह आग जंगल में सुखी झाड़ियां से होती हुई जंगल में जा लगी थी जिसमें काफी पेड़ झुलस गए थे। दमकल विभाग की इस टीम में…

Read More

नाहन: बनकला पंचायत के अंतर्गत कून गांव में में विगत दिनों अज्ञात चोरो ने चोरी करने की कोशिश की है जिसमें वह नाकाम रहे हैं। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर कून गांव निवासी रुपिन्दर के घर की दीवार को तोड़ कर चोरी का प्रयास करें थे।.. लेकिन किसे का आने का अभास होने पर वे भाग खडे हुए।..गौर हाे कि गांव में चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। डेढ़ साल पहले अज्ञात चोरों ने गांव में एक घर में लाखों रुपए की चोरी कर ली थी।… गौर हो की इससे पहले भी इस क्षेत्र में डेढ़ लाख की…

Read More

नाहन: कार्मल स्कूल के पास दुर्घटनाओं का सिलसिला थमा नहीं आज फिर यहां एक कार चालक अनियंत्रित होकर मोड पर स्कूल के डंगे से नीचे गिर गया। इस हादसे में युवक को चोट आई। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी सोंटू नामक युवक को चोट आई है उसे मौके पर अस्पताल ले जाया गया है। गौर हो कि इससे पहले भी यहां पर पांच-छह दुर्घटना हो चुकी है दिन में तीन घटनाओं में लोगों ने अपनी जान गवा दी है। मोड को दुरुस्त करने के लिए एनएच कोई कदम नहीं उठा सका है इसमें जहां खुली नालिया खतरे न्योता दे रही…

Read More

नाहन: शहर के कन्या प्राथमिक पाठशाला की दीवारों में दरारे आ चुकी है । यह दीवारे कभी भी गिरकर एक बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। प्रस्तुत फोटो में आप खस्ताहाल दीवारे देख सकते हैं कि जिनमें दरारे है। इन दीवारों को दुरुस्त करने के लिए स्कूल प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है। गौर हो की रोजाना इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यहां जहां कन्या प्राथमिक स्कूल के छोटे मासूम बच्चे हैं वही कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राएं जो इस दीवार से होकर गुजरती हैं। इसमें एक…

Read More

नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार रात्रि 11:00 बजे छह कट लगने के बाद डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह तप रही। जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। रात को लोग गर्मी से निजात पाने के लिए अपनी छत पर भी गए। जहां उन्हें मच्छरों के साथ द्वंद युद्ध करना पड़ा। गौर हो कि विगत 6 मई को शटडाउन किया गया था उसके बाद भी इस तरह की परेशानी आना हैंरानी की बात है। उधर सुबह के समय शहर में लगातार बिजली के कट रहे। बिजली विभाग के अनुसार विगत रात्रि सतीवाला में…

Read More

…. दोनों गाड़ी में बैठे हैं लोगों को आई मामूली चोटे.. नाहन: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समीप 10:45 दो गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में गाड़ी में बैठे लोगों को मामूली चोटें आई। जानकारी के अनुसार शिमला से आई गाड़ी का चालक नशे में धूत था जिसने नाहन की ओर से आ रही एक गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में शिमला की ओर से आ चालक युवक के भी चोट आई है और नाहन की और से जा रही गाड़ी में सवार युवको भी मामूली चोटे आई है।

Read More

… प्रथम चरण का कार्य शुरू.. नाहन: कार्मल स्कूल से अगले मोड़ पर प्राचीन बावड़ी के समीप मौजूद सीवरेज के खुले नाले को ढक् इस स्विमिंग पूल व एक आकर्षक पार्क, पार्किंग व दुकानें बनाई जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रथम चरण का कार्य शुरू हो गया है। जिसमें एक करोड़ 20 लाख की लागत से टेंडर के बाद काम किया जा रहा है। अभी प्रथम चरण में सीवरेज के नाले में बड़ा पाइप बिछाया जाएगा। इसके बाद इसे सड़क के बराबर समतल कर आगे के कार्य किए जाएंगे। स्विमिंग पूल, पार्क बन जाने से शहर के सौंदर्य बढ़ेगा…

Read More

नाहन: नाहन मेडिकल कॉलेज को जाने वाले 2 गड्डे परेशानी का सबब बने हुए हैं इन गड्डो को भरने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। जिसके कारण आए दिन यहां पर मरीजो व तिमारदारो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार पहला गड्डा सर्किट हाउस के समीप जबकि दूसरा गड्डा नाहन मेडिकल कॉलेज के समीप है। गड्ढे के साथ यह सड़के भी खस्ताहाल पड़ी है। प्रस्तुत फोटो में आप सड़क की हालत देख सकते।… इन खस्ता खाल सड़क से जब बाहर का कोई व्यक्ति नाहन मेडिकल कॉलेज जाता है तो कहता है कि मैं नहा मेडिकल…

Read More

… मरी मछलियों का तालाब के किनारे लगाया गया ढेर नाहन: ऐतिहासिक रानीताल बाग में आज काफी संख्या में मछलियां मरी है। यहां कामगारों द्वारा दोपहर में मछलियों को निकाल रानीताल के समीप ही सड़क पर रख दिया गया। जिसके कारण यहां गंदी बदबू का आलम हो गया। इसके कारण घूमने आए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।.. बताया गया कि कालीस्थान तालाब की साफ सफाई की जा रही है वहीं से मछलियां यहां लाई गई थी उनमें से ही यह मछलियां मरी है। यह मछलियां अनुकूलित वातावरण न होने के कारण मर रही है यहां रानीताल में…

Read More