नाहन: डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में पहले ही सुविधाओं की कमी है। ऊपर से चिकित्सक से उपचार में भाई भतीजा होने के चलते मरीजों व तिमारदार परेशान होना पड़ता है।.. आज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी ऐसा ही वाकया पेश आया जब सुरक्षाकर्मी द्वारा किसी अपने जानकर व्यक्ति को अंदर भेजा गया। जिस पर मौके पर लाइन में मौजूद महिलाओ ने इसका विरोध किया।. उधर अन्य जानकारी के अनुसार चिकित्सक भी इस मनमानी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।… नाहन मेडिकल कॉलेज में सीमा देवी, आयुषी, कमलेश शर्मा, ने बताया कि नाहन मेडिकल कॉलेज…
Author: Ajay Dhiman
नाहन:पांवटा साहिब के भूपपुर आपसी रंजिश के चलते हरियाणा दो सगे भाइयों ने एक हरियाणा के ही एक व्यक्ति की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आशिक अली व खुर्शीद निवासी गांव कलसेर डाकखाना प्रताप नगर जिला यमुनानगर (हरियाणा) ने अशरफ अली गांव कलशेर तहसील प्रताप नगर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) की रंजीश के चलते हत्या की।.. पुलिस ने इसी मामले में दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।
नाहन: एकल अभियान गतिविधि विभाग के माध्यम से रेणुका जी में अंतराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका में एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान पावन पवित्र धाम श्री रेणुका जी,भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली को स्वच्छ बनाने प्लास्टिक मुक्त बनाने, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने, आरोग्य योजना व जागरण योजना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व पर्यावरण प्रदूषण शुद्ध रखने एकल अभियान एकल विद्यालय गतिविधि विभाग के द्वारा हर गांव शहर नगर मोहल्ला को रोग मुक्त बनाने स्वच्छ बनाने प्लास्टिक मुक्त बनाने पेड़ लगाने पर्यावरण प्रदूषण शुद्ध रखने। अंतराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका…
नाहन: शहर के पक्का तालाब के समीप बहु मंजिला पार्किंग होने के बावजूद भी पार्किंग ठेकेदार द्वारा पार्किंग में आने वाली गाड़ियों को हर कहीं पार्क करवा कर पार्किंग फीस ली जा रही है। प्रस्तुत फोटो में आप देख सकते हैं कि पक्का तालाब के समीप शिव मंदिर के सामने गाड़ी पार्क गई है।… जबकि यहां सामने लिखा भी है कि मंदिर के सामने कोई भी गाड़ी पार्क ना की जाए। इसी तरह यहां सड़क को भी गाड़ी पार्क करवा कर बंद किया जाता है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में नगर परिषद को कई मर्तबा शिकायत की गई है…
नाहन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला से सेवानिवृत्त उप-सचिव प्रदीप शर्मा थे । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह नेगी , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। कुल 67 स्वयंसेवक — जिनमें 34 छात्राएँ और 33 छात्र शामिल हैं — इस शिविर में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसे प्राची, स्तुति एवं उनकी टीम ने प्रस्तुत किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में…
नाहन: शोषण मुक्ति मंच हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी रोहड़ू क्षेत्र में एक बार फिर समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली घटना जो सामने आई है उसकी कड़ी निंदा करता है, मंच के राज्य संयोजक आशीष कुमार, सह संयोजक राजेश कोष, मिंटा जिंटा ने कहा की पहली कक्षा के एक दलित बच्चे को उसके शिक्षक ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका कान का पर्दा फट गया, और अमानवीय रूप से उसके कपड़े उतारकर शरीर पर बिच्छू बूटी लगाई गई। यह केवल शारीरिक हिंसा नहीं, बल्कि गंभीर जातिगत उत्पीड़न और संविधान प्रदत्त समानता व गरिमा के अधिकार का उल्लंघन है।…
नाहन: सिरमौर पुलिस की टीम ने खनन पर शिकंजा कसने के लिए मुहिम छेड़ते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर की अगुवाई में पिछले कल 29 अक्टूबर को रात्रि 12:00 बजे से 4:00 बजे तक पोंटा साहिब में अवैध खनन में संलिप्त 24 टिप्परो को अपने कब्जे में लिया है। इसके अतिरिक्त कालाआम में एक चालान व पुरुवाला में अवैध खनन के तहत 16 चालान खनन अधिनियम के तहत किए गए, जिसमें एक वाहन को इंपाउंड किया गया।
नाहन: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भनोग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे तथा उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थीयों को पुरस्कार भी वितरित किए । इस दौरान शिक्षा मंत्री ने 51 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ करने…
…हिमाचल मैरिट लिस्ट में नाम.. तथा 53 विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम.. नाहन। सिरमौर के विभिन्न विद्यालयों में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बोया का जबरदस्त प्रदर्शन रहा । जिसमें विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । विद्यालय के 53बच्चों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है , जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है । विद्यालय की इस बेहतरीन उपलब्धि से विद्यालय ही नहीं अपितु संपूर्ण आंज – भोज में खुशी की लहर दौड़ गई है । विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य नरेंद्र…
नाहन: जिला सिरमौर में माजरा शिक्षा खंड के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला माध्यमिक पाठशाला चिया मतियाना में अतिरिक्त भवन की मांग को लेकर आज स्कूल का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला।.. इसमें उन्हें उपायुक्त को बताया की पाठशाला में छठी, सातवीं, आठवीं कक्षा में 27 के करीब बच्चे हैं और अतिरिक्त भवन होने न होने के कारण उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।.. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जल शक्ति विभाग का एक भवन खाली है जिसमें बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं।.. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ल जब तक उनके स्कूल का भवन नहीं बनता…
