…तारकोल की सड़क पर सीमेंट का पैच वर्क… …हर साल होता है और आसानी से टूट जाता है… जनता का पैसा होता है बर्बाद… नाहन: गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर नगर परिषद ने शहर की सड़कों पर सीमेंट का पैच वर्क करना शुरू कर दिया गया है।… जो कि अब हैरानी का विषय नहीं रहा है क्योंकि यहां हर साल होता है। प्रस्तुत वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह सीमेंट से तारकोल की सड़क पर पैचवर्क किया जा रहा है। और यह पैच वर्क सड़क पर कितने समय टिकेगा यह आप जानते ही हैं।…थोड़ा ही सही…
Author: Ajay Dhiman
नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में पशु चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है। कोंथरो गांव में पशु चोरी के मामले के बाद। अब भेड़ पालकों की भेड़े चोरी करने का मामला भी सामने आया है। इसमें एक ही ढेरे के भेड़ पालकों अलग-अलग मामलों में 32 भेड़े चोरी हुई है। इसमें की 22 भेड़े आमवाला के समीप चोरी हुई है। इसमें भेड़पालकों ने कालाआम थाना में चोरी शिकायत दर्ज की है। जबकि गौ सदन के समीप हुए 10 भेड़े चोरी के मामले में नाहन थाना पुलिस शिकायत की है। दोनों जगह चोरी हुई मामले में पुलिस अलग-अलग तपतीश कर रही है।जानकारी…
नाहन: शहर के बाजारों में वाहनों को रोकने का सिलसिला कब थमेगा यह कहा नहीं जा सकता। क्योंकि बाजार में वाहनों को रोकने से पहले पुलिस को खुद भी अपनी आदत को सुधारना होगा। क्योंकि वे स्वयं ही बाजार में अपने सरकारी वाहनों को दौड़ाने में मशगूल रहते हैं।….. प्रस्तुत फोटो में आप देख सकते हैं कि एक महिला पुलिस कर्मी सिविल पोशाक में सरकारी स्कूटी वाहन पर से गुजर कर जा रही है। … गौर होती आज शहर में थाना पुलिस के पुलिस कर्मी बाजारों में दोपहिया वाहनों को रोकने व वाहन चालान करने में जुटे हुए थे। ऐसे…
.यशवंत विहार में मारुति सुजुकी शोरूम की गाड़ियां सड़क में पार्क… …राहगीरों को आ रही परेशानी में… …स्थानीय व्यक्ति ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायत… नाहन: यशवंत विहार में एक मारुति सुजुकी शोरूम की नई गाड़ियां सड़क के किनारे एनएच पर पार्क की जा रही है। जिसके चलते यहां पर राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।… जानकारी के अनुसार पिछले 1 साल से शोरूम की गाड़ियां एनएच के किनारे सड़क पर पार्क की जा रही है। इसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यह गाड़ियां एनएच की…
नाहन: शहर के एकमात्र आयुष अस्पताल में शौचालय पर ताले लटके हुए हैं। जिस कारण अस्पताल में उपचार के लिए आए बीमार लोगों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों बाबूराम, उमेश कुमार, अलका ने बताया कि शौचालय में ताले लगे है जिसके चलते यहां उपचार करवाने आए लोग कहां जाएं। उन्होंने अस्पताल विभाग से मांग की है कि शौचालय खोले जाए ताकि लोग यहां शौच तो कर सकें।
….बाजार में दो पहिया वाहन को रोकने के बाजाय पुलिस खुद दौड़ा रही अपने सरकारी वाहन और कर रही शॉपिंग… नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के बजारो में दोपहिया वाहन रोजाना सरपट दौड़ रहे। लेकिन पुलिस लंबे समय इन दो पहिया वाहन चालकों पर शिकंजा नहीं कस पाई है। जिसके चलते बाजारों में सुबह, दोपहर,शाम दो पहिया वाहन बाजारों में दौड़ते देखे जा सकते हैं। जिसके कारण रोजाना बाजार में शॉपिंग करने आए लोगों को परेशानी का सामना कर करना पड़ता है।…. लेकिन दोपहिया वाहनों का चालान करने की बजाय पुलिसकर्मी खुद ही बाजारों में अपनी दोपहिया सरकारी वाहनों को दौड़ते…
दूसरों को नसीहत बड़े मिया खुद फजियत.. नाहन: कॉपरेटिव बैंक के जिला कार्यालय के पास की यह सीन है,यहां पर कूड़े वाली गाड़ी भी आती है लेकिन फिर भी कूड़ा इसी तरह फेंका जाता है फिर यही लोग नगर परिषद में फोन कर कहते हैं कि कूड़ा पड़ा है उठाने आ जाओ…। नगर परिषद को सख्त होना पड़ेगा और इस तरह के बड़े छोटे सभी लोगों के खिलाफ चालान करने की मुहिम जारी करनी पड़ेगी तब जाकर नाहन की सफाई व्यवस्थता का रंग निखरेगा।
नाहन में डॉक्टर परमार के साथ इतनी बेरुखी… क्यों किया जा रहा है ऐसा अपमान सफाई कर्मचारी हर कहीं कर रहे कूड़ा इकट्ठा उठाए कौन…. नाहन: हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार कि क्या कदर होनी चाहिए और हमें अपने हिमाचली निर्माता की कैसे इज्जत करनी चाहिए, शायद अब नाहन में यह बताना जरूरी है। नाहन के यशवंत चौक पर स्थित हिमाचली माता की प्रतिमा के सामने हर रोज कूड़ा इकट्ठा किया जाता है। जोकि उचित नहीं है और डॉ. परमार की प्रतिमा का अपमान है।…. यशवंत चौक से रोजाना टूरिस्ट गुजरते हैं जब उनकी नजर मूर्ति और स्थान पर पड़ती…
..पुलिस ने 2 मामलों में अवैध खनन के मामले दर्ज किए… नाहन: पांवटा साहिब के अंतर्गत पुरुवाला थाना के तहत पुलिस खनन के मामले में अभी तक कुल 23 चालान कर ₹3लाख 44000 वसूल किए हैं। शनिवार को पुलिस की टीम ने खनन विभाग की शिकायत पर कुंजा मातरालियों में अवैध रूप से खनन किए गए रेत के दो ढेर बरामद किए है। यहां पुलिस ने एक जेसीबी मशीन नंबर एचपी 17ई -6442 खड़ी पाई। इस स्थान पर एक महिला सुनीता मिली जिसने बताया कि यह रेत वाहिद नामक एक व्यक्ति का है। पुलिस को इस मामले में शक है…
नाहन: नाहन मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो वार्ड में सोमवार को दोपहर के खाने में न्यूट्री में निकले है। जिसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। ग्रामीण क्षेत्र के 1 मरीज की थाली में यह कीड़े निकले थे। जिसके बाद उसने मेडिकल कॉलेज प्रशासन व चिकित्सक को शिकायत की है। मेस वाले भी अपनी गलती ना मांग कर यह कह रहे हैं कि यह तो पैकेट का समान था। इस घटना के बाद नाहन …मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस मामले में कार्रवाई कर रहा है।
