… नाहन: पांवटा साहिब पुलिस टीम की टीम ने बद्रीपुर भुपपुर के समीप नाहन के एक युवक को 216 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अभिमन्यु निवासी कोटडी नाहन के पास से 216 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान अभिमन्यु के पास एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।.. पुलिस इस मामले में तपतीश कर रही है कि यह चरस कहां से लेकर आया था और इसे कहां बेचने की फिराक में था।
Author: Ajay Dhiman
नाहन। कार्मेल कान्वेंट स्कूल में आज मॉडल साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका का शुभारंभ फादर जेम्स पीटर और सिस्टर मिरांडा ने किया। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने 120 मॉडल प्रस्तुत किये।.. पेरेंट्स मीटिंग के चलते अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी अच्छी और उसे सराहा। सिस्टर मिरांडा ने बताया कि स्कूल में समय-समय पर इस तरह की प्रदर्शनी के कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाता है जिससे बच्चे अपनी रुचि से मॉडल बनाते हैं।
नाहन: विक्रम बाग पंचायत के अंतर्गत सेंसवाली, बेला, टुबिडी गांव में पिछले तीन माह से पानी न आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।.. डांडीपुर से पेयजल की समस्या आ रही है। स्थानीय लोगों में जंग शेर सिंह, चमन सिंह, राजकुमार, रघुवीर, माया देवी, श्यामा देवी, सुमन आदि ने जल शक्ति विभाग से उक्त समस्या का समाधान करने की मांग की है।
नाहन: गिरी उठा ऊ पेयजल योजना की लाइन हाल ही में टूट गई थी जिसकी टेस्टिंग का कार्य चल हुआ है। यहां टेस्टिंग के दौरान भी पाइप टूट रही है जिसे दुरुस्त करने में जल शक्ति विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं।.. मुख्य पाइपलाइन की टेस्टिंग सही होने के बाद ही शहर में उक्त योजना से पानी आ सकेगा। जल शक्ति देवानंद पुंडीर ने बताएगी गिरी उठाऊ पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन का कार्य चल हुआ है। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग किधर बार-बार पाइप टूट रही है जिसे ठीक किया जा रहा है।.. उन्होंने बताया कि खेरी व नेहर सवार…
नाहन।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज भाजपा जिला कार्यालय नाहन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी रिफार्म देने हेतु धन्यवाद सम्मेलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। डॉ. बिंदल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट कर उनका नमन किया। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश भर में कई सेवा प्रकल्प चलाये जा रहे हैं जिसमें रक्तदान, स्वच्छता जैसे सेवा के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर ओर अधिक सक्रियता के साथ काम करने की आवश्यकता है ताकि जनमानस की…
.. नाहन। बागथन से राजगढ़ वाया लाना बाक़ा चरपडी रोड पर पिछले 3 माह से अधिक समय से बस नहीं चल रही हैं सीटू जिला महासचिब आशीष कुमार एवं हिमाचल भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन के पंचायत कमेटी के अध्यक्ष हरिन्दर सिंह, पूर्व वार्ड मेंबर सुरेश कुमार ने जारी एक प्रेस ब्यान में बताया की लाना बाका पंचायत के लोग पिछले कई महीनों से बस की सुविधा ओर रोड की बहाली के लिए तरस रहे हैं. आशीष कुमार ने कहा की क्षेत्र के सेंकड़ों लोग रोड बंद होने से बस सुविधा के साथ साथ दिनचर्या के कामो के लिए…
नाहन: पांवटा साहिब में यमुना नदी में आज दिल दहलाने वाला हादसा पेश आया। जिसमें सबके सामने तीन युवक का डूबकर मरे हैं।… तीनों शिलाई के गवाली गांव के रहने वाले थे। जिसमें दो भाई कमलेश उम्र 22 वर्ष, रजनीश उम्र 20 वर्ष व अमित 23 वर्ष की मौत हुई है।… तीनों युवक नहाने यमुना नदी में उतरे थे। इस दौरान युवक के डूबने पर दोनों उसे बचाने नदी में आगे बड़े। मौके पर युवक एक दूसरे को बचाते भी देखे गए। अगर मौके पर प्रशासन द्वारा वाहन मोटर बोर्ड का इंतजाम किया होता तो यह तीनों युवक बच सकते…
… .. नाहन: शहर के वाल्मीकि मोहल्ला में आज वाल्मीकि चौक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वाल्मीकि सभा कार्यकारिणी के सदस्य राकेश चौहान ने इस कार्य का शुभारंभ ईंट लगाकर किया।.. राकेश चौहान ने बताया कि नाहन विधायक अजय सोलंकी ने यशवंत चौक के लिए ₹4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विधायक अजय सोलंकी के द्वारा वाल्मीकि चौक का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद योगेश गुप्ता, वाल्मीकि सभा के प्रधान विजय चोरिया, श्यामलाल सोडा, हरिश कल्याण, यशपाल नारनौल, सरोज,भारती, कृष्ण बाला, लवली चौहान,…
नाहन: कालाआम पुलिस की टीम ने सोमवार रात्रि सट्टे के अलग-अलग दो मामलों में दो व्यक्तियों को सट्टा लगाते हुए पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने खेरी चौक के समीप विजय निवासी संभालक्खा जिला पानीपत हरियाणा को 1130 रुपए व गिटियों के साथ गिरफ्तार किया है।… इसी तरह पुलिस ने मछली मार्केट के समीप मनोज निवासी बिछोला गांव तहसील सिरसौल जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को भी सट्टा लगाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के पास से 1270 रुपए पर्चीयो समेत बरामद किए हैं। दोनों व्यक्तियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया…
नाहन: नाहन में नगर परिषद द्वारा लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें आज दूसरे दिन रेहड़ी – फहड़ी वालों को केंद्र सरकार की 8 लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें पीएम सुरक्षा बीमा योजना पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सर्व योगी मानधन योजना, पीएम जन धन रक्षा योजना, पीएम जननी सुरक्षा योजना, बीओसीडब्लू के तहत पंजीकरण, वन नेशनल वन राशन कार्ड, पीएम मातृ वंदना योजना से जुड़ने की जानकारी दी गई। इस दौरान रेहड़ी – फहड़ी क्यू आर कोड भी दिए गए।.. मौके पर पंजाब नेशनल बैंक यूको बैंक एसबीआई बैंक सहकारी बैंक आपके प्रतिनिधियों…
