…. नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री अवि ठाकुर ने बयान जारी करते हुए कहां कि सिरमौर जिले के बड़ू साहिब स्थित इटरनल विश्वविद्यालय में मेस में परोसे जा रहे भोजन में कीड़े मिलने के आरोपों के बाद छात्राओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस घटना के विरोध में छात्राओं ने मेस पर ताला जड़कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि मेस में लंबे समय से खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने इस ओर कोई ठोस कदम…
Author: Ajay Dhiman
… नाहन: नाहन विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी का नाहन दौरा, नाहन विधानसभा के लिए ऐतिहासिक दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च का दिन नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी नाहन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं और क्षेत्र में लगभग 190 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। विधायक अजय सोलंकी ने जानकारी देते…
नाहन: शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए। इन कार्यक्रमों में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप और जिला अध्यक्ष सहकारी विकास संघ सिरमौर श्री बलदेव भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनता को मिली नई सुविधाएं: सांसद सुरेश कश्यप ने अपने प्रवास के दौरान निम्नलिखित विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया: सड़क संपर्क: हाब्बी से हाब्बी सैर तक नवनिर्मित एम्बुलेंस रोड का लोकार्पण। फुट ब्रिज: भेहत खाला में निर्मित फुट ब्रिज का उद्घाटन, जिससे स्थानीय…
. नाहन : हाल ही में सती वाला में एक तेंदुए ने बकरी फार्म हाउस में घुस आया था। इस दौरान तेंदुए ने दो कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें घायल भी किया था। मौके पर कुत्तों के झुंड ने ही तेंदुए से उन दोनों की रक्षा की थी। मौके पर बकरी फार्म में मौजूद संग्राम सिंह व नीरज पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। जिसमें दोनों घायल हुए थे। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज नाहन में चला था।.. अभी इस मामले में नया मोड़ आया है यहां वन विभाग ने बकरी फार्म हाउस के मालिक शक्ति व…
नाहन: जिला सिरमौर के राजगढ़ निवासी अमित शर्मा पुत्र श्री राज कुमार द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण करने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अमित शर्मा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि समस्त राजगढ़ क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। सीए जैसी प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करना उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने अमित शर्मा को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि…
…. नाहन : शहर के कच्चा टैंक की एक गली में सिलेंडर चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया है। लेकिन चोर नाबालिग निकला है।.. सिलेंडर मलिक ने नाबालिक युवक के भविष्य को देखते हुए अपना केस वापस ले लिया है और सिलेंडर प्राप्त कर लिया है।…जानकारी के अनुसार कबाड़ी का काम करने वाले दीपक कुमार के घर में ताला तोड़कर नाबालिग चोर ने सिलेंडर चोरी कर लिया था।.. दीपक कुमार ने शिकायत पुलिस में भी की थी और खुद भी चोर की तलाश में जुट गया था।.. पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। यहां शिकायतकर्ता ने नाबालिग युवक के…
नाहन: प्रदेश सरकार बाग़वानी क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके मद्देनज़र किसानों बागवानों के लिए अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विपणन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, यह उद्गार राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला सिरमौर के चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में कहे। उन्होंने पीसीडीओ व फल विधायन केंद्र राजगढ़ का निरीक्षण किया तथा स्थानीय बागवानों व किसानों की समस्याएं भी जानी। बाग़वानी मंत्री ने कहा कि पिछले तीन दिनों से वह जिला सिरमौर के प्रवास पर रहे जहां उन्होंने…
राजस्व, उद्यान, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में वन अधिकार अधिनियम, राजस्व मामले तथा आपदा की समीक्षा बैठक ली। जगत सिंह नेगी ने जिला सिरमौर में वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन को गति प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 के लिए उप मंडलीय स्तरीय समिति (एस डी एल सी) तथा वन अधिकार समिति की कार्यप्रणाली, भूमिका एवं जिम्मेदारी पर चर्चा की। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 को लागू करने के लिए गठित वन अधिकार समिति को…
नाहन: जिला सिरमौर जिला के शाडिया स्थित राजकीय उच्च विद्यालय शाडिया में घटती छात्र संख्या को देखते हुए विद्यालय के समस्त अध्यापकों द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें अपने बच्चों का दाखिला विद्यालय में करवाने के लिए प्रेरित किया। अध्यापकों ने अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी दी, जिनमें विद्यार्थियों को मिलने वाली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, वर्दी, आठवीं कक्षा तक निःशुल्क मध्याह्न भोजन योजना, स्मार्ट बोर्ड तथा डिजिटल शिक्षा की सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय…
…. नाहन: पुलिस थाना नाहन में एक सड़क दुर्घटना के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बोहलियों के समीप एक मोटरसाइकिल चालक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिसमे महिला घायल हुई है। शिकायतकर्ता श अन्जना कुमारी गांव बोहलियों डा0 शम्भुवाला तहसील नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 ने आरोप लगाया है कि मोटरसाइकिल चालक मनदीप गांव बनकला डाकघर शम्भुवाला ने उनकी सास दर्शनी देवी को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। यह घटना 23 फरवरी 2026 को सुबह बोहलियों बस स्टॉप पर हुई थी, जब शिकायतकर्ता बस का इंतजार कर…
