नाहन: पिछले कल एक छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले को लेकर एनएसयूआई ने आज कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर ने कॉलेज के प्रशासन से मांग की गई कि बहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए तथा पुलिस प्रशासन से भी मांग की गई कि दोषियों पर उचित कार्यवाही हो ताकि फिर कोई ऐसी घटना सामने न आए ।
Author: Ajay Dhiman
.. नाहन : पांवटा साहिब पुलिस ने बंगारण चौक पर एक व्यक्ति के कब्जे से 25 नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं।.. जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर बंटू निवासी बोर्ड को वाला के कब्जे से वी प्लस वी केयर के 25 कैप्सूल बरामद किए हैं। बंटू ने यह कैप्सूल अपने बैग में रखे हुए थे। पुलिस ने बंटू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
नाहन: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान की अध्यक्षता में आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा एवं विजय डोगरा, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा तथा आयोग के सदस्य सचिव विनय मोदी भी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने कहा कि जिला सिरमौर में यह आयोग की पहली समीक्षा बैठक है, जो अनुसूचित जाति समुदाय के लिए जिला में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उचित लाभ पात्र लाभार्थियों को पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की…
… नाहन: एसवीएन स्कूल के 10वी के छात्र अनंत चौहान ने चंबा इनडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के 15 आयु वर्ग एकल में जीत हासिल की है।.. अनंत चौहान के माता-पिता बेटे की जीत की खुशी जीतने से काफी खुश है….अनंत चौहान अपनी जीत का श्रेय अपने स्कूल के शारीरिक शिक्षक अवतार सिंह, बैडमिंटन कोच रक्षित व अपने माता-पिता को देते हैं। जिनके सहयोग से वह जीत हासिल कर पाया है।.. विजेता अनंत चौहान अब नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुऐ है। अनंत चौहान ने कहा की वे नेशनल में भी ट्रॉफी जीत कर आएगे।
.. नाहन: पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने गिरिनगर में एक व्यक्ति के घर से नशे का जखीरा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने धनवीर सिंह निवासी गांव पड़दूनी, डाकघर गिरीनगर, तहसील पाँवटा साहिब के घर से पोलीथीन कैरीबैग में कुल 2500 ADL SPASMED(SALT TRAMADOL) कैप्सूल जिसका वजन 1.439 किलोग्राम पाया गया तथा एक अन्य पोलीथीन पाऊच से Alprazolam Tablets I.P. 0.5 mg की 10 स्ट्रिप्स प्रत्येक में 4 Tablets कुल 40 Tablets ब्रामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर आरोपी धनवीर उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा मेंND&PS Act के अन्तर्गत अभियोग…
आज दिनांक 20 जुलाई 2025 को पीएम श्री योजना के तहत जिला सिरमौर के पीएम श्री विद्यालयों के 22 मेधावी विद्यार्थियों को (एक्सपोजर विजिट) अवलोकन यात्रा चंडीगढ़, दिल्ली और आगरा के लिए रवाना किया गया | यह अवलोकन यात्रा 20 जुलाई से 24 जुलाई तक रहेगी| एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य इन बालकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देना है | डी एन ओ सिरमौर श्रीमती मोनिका वालिया ने बताया कि इस अवसर पर बी पी ओ ददाहु श्री दीपराम शर्मा, पांवटा साहिब बॉयज स्कूल से श्री राजेंद्र, पांवटा साहिब गर्ल्स…
.. नाहन :जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत रामाधोन पंचायत में बिजली की आंख मिचोली के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक राम, धोण, कन्योंण गांव में बिजली के कट लग रहे हैं और दिन में वोल्टेज कम रहती है।… स्थानीय लोगो ने बिजली विभाग से उक्त समस्या का समाधान करने कीहै। उधर बिजली कर्मचारियों के अनुसार यहां एक फोरमैन व लाइनमैन ही इतने बड़े क्षेत्र को संभाल रहे हैं। जिसके कारण कई बार समस्या बन जाती है। उन्होंने कहा कि जो फॉल्ट आया था उसे ठीक कर दिया गया जिससे अब…
नाहन: पुलिस थाना कालाआम ने पुलिस टीम ने उज्जल माजरी बैरियर पर एक ट्रक में से शराब का जखीरा बरामद किया है। जिसे चालक बिना परमिट के लिए जा रहा था। जानकारी के अनुसार कलां पुलिस की टीम ने ट्रक नम्बर HP898-3600 ट्रक में से 750 ML के 300 (Cases) बॉक्स व 375 ML के 500 (Cases) बॉक्स कुल 800 CASES होने चाहिए थे। जबकि ट्रक में लोड़ शराब को चैक करने पर ट्रक में 700 पेटियां शराब देशी मार्का संतरा न001 प्रत्येक पेटी में 12 अदद बोतले कांच प्रत्येक 750 ML कुल 8400 बोतले कांच व 100 अदद गत्ता…
… नाहन: भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा की प्रदेश सरकार का ढाई वर्ष का कार्यकाल दुर्भाग्यपूर्ण पूर्ण रहा है। नाहन में पत्रकार वार्ता में त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार को आज सत्ता में ढाई वर्ष हो गए हैं। लेकिन ढाई वर्ष में सरकार विकास का कोई भी कार्य नहीं कर पाई है। युवा महिला कर्मचारी हर वर्ग प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण परेशान है। उन्होंने कहा कि बागबानो का साथ देने भी सरकार आगे नहीं आई है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई थी।… सरकार ने लोगों को…
नाहन: उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बरसात के मौसम के दौरान सम्पूर्ण जिला में आपदा न्यूनीकरण, आपदा की बहाली से संबंधित कार्यो को छोड़कर अन्य सभी निर्माण गतिविधियों, निजी विकास अथवा किसी भी गैर जरुरी कार्यों के लिए पहाड़ियों की कटाई पर 31 अगस्त, 2025 तक प्रतिबंध लगाने संबंधि आदेश जारी किए है। उपायुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आपदा न्यूनीकरण, आपदा प्रभावित बुनियादी ढ़ांचे की बहाली और सड़क, पेयजल, बिजली आपूर्ति तथा आपातकालीन सेवाओें जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपयोगिताओं से संबंधित कार्यो के अलावा अन्य सभी प्रकार की निर्माण गतिविधियों पर…
