नाहन: नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने जारी प्रेस बयान में नाहन के स्थानीय लोगों से 31 जुलाई तक परिवार रजिस्टर में परिवार के नाम दर्ज करने की अपील की है। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा वर्ष -2024 में परिवार रजिस्टर में प्रविष्टि हेतु परिवार सर्वेक्षण शुरू किया गया है। जिसमें 75% कार्य हो चुका है परन्तु कुछ परिवार अभी भी दर्ज नही हुए है। जिसके चलते 100% कार्य नहीं पूरा हो रहा है। अतः इस बारे सूचना जारी कि जा रही है की जिन परिवारों का परिवार सर्वेक्षण में नाम दर्ज / परिवार…
Author: Ajay Dhiman
.. नाहन: रामाधोण पंचायत में कन्योंण नदी पर 3 साल पहले दो फूट ब्रिज (पुल) टूट गए थे, जिन्हे आज तक नहीं बनाया गया है। नदी पर पुल न होने के चलते कन्योंण गांव के ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।.. ग्रामीणों को बरसात में नदी पार कर दूसरी साइड जाना पड़ता है। बता दे कि नदी के दूसरी साइड प्राइमरी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र है जहां पर लोगो को अपने बच्चों को उठा कर नदी पार जाना पड़ता है। अभी स्कूलों की छुट्टियां है इसके बाद जब स्कूल खुलेंगे तो बरसात में बच्चों को परेशानी आती…
नाहन: पांवटा साहिब में एसआईयु की टीम ने मालवा कॉटन के पास एक व्यक्ति को 210 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि यह व्यक्ति कांवड़ियों को चरस बेच रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने दिनेश वर्मा निवासी गांव पातलियों, तहसील पाँवटा साहिब को 212gm चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ ND&PS Act के तेहत मुक़दमा दर्ज किया है।
नाहन: महाविद्यालय में प्रदेश सरकार की नई जॉब ट्रेनी पॉलिसी के विरोध में छात्रों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले कल वीरवार को एक धरना प्रदर्शन किया। इस अभियान में विद्यार्थियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सरकार की इस नीति के विरोध में अपनी एकजुटता व्यक्त की। इस प्रदर्शन के माध्यम से छात्रों ने यह संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों के हनन को चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय इकाई मंत्री निखिल ने कहा: “प्रदेश सरकार लगातार युवाओं और छात्रों के अधिकारों का हनन कर रही है। जॉब ट्रेनी पॉलिसी के तहत चयनित युवाओं को दो…
नाहन : पांव टा साहिब पुलिस की टीम ने दो व्यक्तियों को 8.4 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अदरीश निवासी भगवानपुर व शमशेर अली निवासी मिश्रवाला के पास से 8.4 ग्राम चिटा बरामद किया है। जिसे उन्होंने मोटरसाइकिल न0 HP17G-5848 के टूल बॉक्स के अंदर छुपा रखा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है।
नाहन: पिछले कल एक छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले को लेकर एनएसयूआई ने आज कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर ने कॉलेज के प्रशासन से मांग की गई कि बहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए तथा पुलिस प्रशासन से भी मांग की गई कि दोषियों पर उचित कार्यवाही हो ताकि फिर कोई ऐसी घटना सामने न आए ।
.. नाहन : पांवटा साहिब पुलिस ने बंगारण चौक पर एक व्यक्ति के कब्जे से 25 नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं।.. जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर बंटू निवासी बोर्ड को वाला के कब्जे से वी प्लस वी केयर के 25 कैप्सूल बरामद किए हैं। बंटू ने यह कैप्सूल अपने बैग में रखे हुए थे। पुलिस ने बंटू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
नाहन: हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान की अध्यक्षता में आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा एवं विजय डोगरा, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा तथा आयोग के सदस्य सचिव विनय मोदी भी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने कहा कि जिला सिरमौर में यह आयोग की पहली समीक्षा बैठक है, जो अनुसूचित जाति समुदाय के लिए जिला में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उचित लाभ पात्र लाभार्थियों को पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की…
… नाहन: एसवीएन स्कूल के 10वी के छात्र अनंत चौहान ने चंबा इनडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के 15 आयु वर्ग एकल में जीत हासिल की है।.. अनंत चौहान के माता-पिता बेटे की जीत की खुशी जीतने से काफी खुश है….अनंत चौहान अपनी जीत का श्रेय अपने स्कूल के शारीरिक शिक्षक अवतार सिंह, बैडमिंटन कोच रक्षित व अपने माता-पिता को देते हैं। जिनके सहयोग से वह जीत हासिल कर पाया है।.. विजेता अनंत चौहान अब नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुऐ है। अनंत चौहान ने कहा की वे नेशनल में भी ट्रॉफी जीत कर आएगे।
.. नाहन: पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने गिरिनगर में एक व्यक्ति के घर से नशे का जखीरा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने धनवीर सिंह निवासी गांव पड़दूनी, डाकघर गिरीनगर, तहसील पाँवटा साहिब के घर से पोलीथीन कैरीबैग में कुल 2500 ADL SPASMED(SALT TRAMADOL) कैप्सूल जिसका वजन 1.439 किलोग्राम पाया गया तथा एक अन्य पोलीथीन पाऊच से Alprazolam Tablets I.P. 0.5 mg की 10 स्ट्रिप्स प्रत्येक में 4 Tablets कुल 40 Tablets ब्रामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर आरोपी धनवीर उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा मेंND&PS Act के अन्तर्गत अभियोग…
