नाहन: शहर के बड़ा चौक प्राथमिक पाठशाला के समीप स्थित एक होटल के सामने एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है आज इस यहां एक पुरानी दीवार को तोड़ा गया इस दौरान सुरक्षा का कोई भी प्रबंध नहीं किया गया था और न किसी की देख रेख की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसके चलते वहां खड़े एक युवक विनोद कुमार बाल बाल बचा है। जब विनोद की पीछे दीवार गिरी तो वह हक्का-बक्का रह गया उसे हैरानी हुई कि अगर वह दीवार का सहारा ले लेता तो वह एक बड़े हादसे का शिकार हो सकता था। यहां रेणुका होटल…
Author: Ajay Dhiman
नाहन: उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव सैंतारा (डुंगी) के पास खड़ी अल्टो कार एचपी 79- 2690 से अज्ञात चोर गत रात्रि एक टायर खोल कर ले गए और उसे पत्थर पर खड़ा किया। गुरुवार को इस बारे पुलिस थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवा चुके कार मालिक अरुण शर्मा ने बताया कि, वह अपने घर के पास गाड़ी संगड़ाह-पालर-राजगढ़ सड़क पर पार्क करते हैं और इससे पहले कई बार गाड़ी से पैट्रोल भी चोरी हो चुका है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि, मामले की तहकीकात व चोरों का पता लगाने…
नाहन: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में एक बड़े नशा मुक्ति केंद्र की आवश्यकता है और इसके निर्माण की दिशा में प्रदेश सरकार को कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे सैनिक की भांति सतर्क रहकर नशे को अपने घरों में प्रवेश न करने दें। राज्यपाल आज सिरमौर जिले के धौलाकुंआ स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत खैरी अनुसंधान प्रक्षेत्र में डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) तथा आई.सी.ए.आर. – केंद्रीय गौवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा आयोजित “किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर” में बतौर…
….. नाहन: पांवटा साहिब पुलिस ने सोमवार को कुल्हाल के समीप बद्रीपुर निवासी हर्ष को चार ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है।.. पुलिस ने इस मामले में हर्ष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ मामला दर्ज किया है। 23 मार्च को उत्तराखंड के एक व्यक्ति को 8 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।
नाहन: नगर परिषद में पिछले कल सोमवार को जनरल हाउस का आयोजन किया गया जिसमें शहर को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में विकास कार्यों में मनमानी करने वाले ठेकेदारों को अब बाहर का रास्ता दिखाने की नगर परिषद ने सोच ली है। जी हां नगर परिषद ने अच्छे से महीने से कामना करने वाले ठेकेदारों के ठेके रद्द कर उन पर दोबारा से टेंडर किए जाने के लिए फैसला लिया है। इसके अलावा शहर में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अब बक्सा नहीं जाएगा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए भी नगर परिषद जल्द कदम…
नाहन: गर्मी की सीजन के साथ ही जिला मुख्यालय नाहन व इसके आसपास के क्षेत्रो में आगजनी की घटनाएं होने लगी है। इस कड़ी में आज रामकुंडी में ईदगाह के समीप जंगल में आग लग गई इस दौरान मौके पर दमकल विभाग की टीम ने आकर आग को बुझाया। मौके पर दमकल विभाग की छोटी गाड़ी पहुंच पाई थी। दमकल विभाग की टीम में प्रशामक रघुवीर सिंह, सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद, चालक असलम ने आग को बुझाया।
नाहन: पांवटा साहिब की एसआईयू टीम ने उत्तराखंड के दो व्यक्तियों को 8 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने पांवटा साहिब में निर्माणधीन पुल के पास आदिल व साहबजाद निवासी कुंजा ग्रांट डाकघर ढालीपुर विकास नगर उत्तराखंड को 8 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। बता दे की 3 महीने में 52मामलो में पुलिस ने 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नाहन: सिरमौर पुलिस की टीम ने सलानी गांव की एक महिला बबली उर्फ बेबी जो नशे के व्यापार में संलिप्त रहती थी को डिटेनिंग अथॉरिटी (डिपार्टमेंट ऑफ होम गवर्नमेंट हिमाचल प्रदेश) के आदेश पर तीन माह के लिए आदर्श केंद्रीय कारागार भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
नाहन: हाल ही में पांवटा साहिब के अंतर्गत गुर्जर बस्ती में लगी आग में गुर्जर समुदाय के लोगो के घर जल गए थे। इस दुख की घड़ी में अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन ने पीड़ित परिवारों की मदद की आज कमेटी के सदस्यों ने गुज्जर बस्ती के 10 घर बनाने के लिए टीन की चादरें लोहे के पाइप कुछ कपड़े थोड़ा राशन दिया जिसका खर्च 1लाख 20 हजार रुपए आया है, गरीब गुर्जर परिवार को दिया है। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने कहा कि ये छोटी सी मदद इनके नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकती। लेकिन थोड़ा…
नाहन: जिला सिरमौर में आज पूरे जिला में शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी गई। जिला मुख्यालय नाहन में सीटू कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। इसी तरह ददाहू में एनएसएस के विद्यार्थियों ने भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को श्रद्धांजलि दी।..इस दौरान उन्होंने आजादी की लड़ाई में उनके अहम योगदान को याद किया।
