…. शहर में आवारा गौवंश भटक रहा.. …. आवारा सांड बने खतरे का सबब.. नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में आवारा गौवंश को सड़कों पर बाजारों में भटकते देखा जा सकता है।.. खासकर आवारा घूम रहे सांड खतरे का सब बने हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आवारा गोवंश को अन्य स्थान पर पहुंचने के लिए कोई भी योगदान अभी तक नहीं दिया गया है।… बाजार में घूमते आवारा गौवंश के झुंड इस बात का साफ उदाहरण है कि जिला प्रशासन शहर में व्यवस्था बनाने के लिए कितना गंभीर है।.. बजार में लोगों को गुजरना मुश्किल है। बीच में आवारा सांड दौड़ता…
Author: Ajay Dhiman
नाहन: उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला सिरमौर के राजस्व अधिकारियों की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक के राजस्व प्रकरणों के कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि इस तिमाही में तकसीम के 271 मामले, निशानदेही के 804 मामले, इंतकाल के 4075 मामले तथा नाजायज कब्जा के 7 मामलों तथा राजस्व प्रविष्टियों में संशोधन के 175 मामलों का निपटारा किया गया। उन्होंने सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी एवं कानूनगों को राजस्व कार्यों में और अधिक तेजी लाने व लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा…
नाहन: सराहां क्रिकेट एकडेमी में आज 14 वर्ष से कम खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस चेन प्रक्रिया में जिला से 120 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया था। यहां चयनित किए गए खिलाड़ियों में अंशुमान भारद्वाज, वेदांत, तनीश, इशांत शर्मा, मोरु नेगी, और अर्श गुप्ता, दिवाकर, ईशान,गुरनूर सिंह, हर्षित भट्ट मनवीर सिंह, सिमरन दीप, अक्षय शर्मा दिव्यांश ठाकुर वैभव, वंश पवार मयंक अजमत अंश,प्रियम जैन, हिमांक वर्मा, अजय, सूर्या, विनायक चौहान, आर्यवरत,भव्य धीमान, हर्षवर्धन, यश ठाकुर आर्यन शर्मा दिव्यांश भारद्वाज,जैनित का चयन किया गया।.. यहां चयनकर्ताओं में मोहन प्रकाश, आलोक कटोच, सतनाम सिंह मौजूद रहे।.. जिला क्रिकेट संघ के…
नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाआम के अंतर्गत आमवाला के समीप आज एक हरियाणा रोडवेज की बस व हरियाणा नंबर की बाइक के बीच टक्कर हो गई जिसमें बाइक में सवार हरियाणा के एक व्यक्ति की टांग टूट गई जबकि उसकी बेटी को मामूली चोटे आई हैं। घायल व्यक्ति को नाहन मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया है।.. जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की गाड़ी एचआर जीबी 8780 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल नंबर एचआर ए डब्लू 1845 को टक्कर मार दी जिसमें बैठे सुभाष निवासी यमुनानगर हरियाणा की एक टांग टूट गई…
नाहन: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग की ओर से संभागीय एकता समागम 2024-25 का आयोजन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, संधुआं, रूपनगर पंजाब में 25 और 26 नवंबर को आयोजित किया गया। इस समागम में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ व जम्मू-कश्मीर के जवाहर नवोदय विद्यालय की लगभग 32 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस समागम में संगीत की तीनों विधाओं गायन, वादन और नृत्य की प्रतियोगिता हुई, जिसमें पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के बच्चों ने…
उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक नाहन: उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज उपायुक्त कार्यालय में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं तथा ग्राम पंचायतों के अंकेक्षण पत्र में वर्णित आपत्यिों(पैरों) के अनुवर्तन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह समस्त मदों की अनुपयुक्त राशियों को समय पर व्यय करें तथा ग्राम पंचायतों के विभाजन तथा पुनर्गठन संबंधी प्रस्तावनाऐं तैयार कर पांच दिनों के भीतर सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने महालेखाकार तथा राज्य लेखा परीक्षा विभाग…
…. 1 दिसंबर को चौगान मैदान में होंगे बास्केटबॉल के ट्रायल… नाहन: 1 दिसंबर को ऐतिहासिक चौगान मैंदान में दोपहर 12:00 बास्केटबॉल के ट्रायल लिए जाएंगे। जिला सिरमौर बास्केटबॉल संघ के सह सचिव राकेश चौहान ने यह जानकारी देते बताया कि ट्रायल 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक कांगड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रायल के दौरान सिरमौर बास्केटबॉल संघ के प्रधान सुशील शर्मा, संघ के सह सचिव राकेश चौहान, बास्केटबॉल कोच अभय कंवर चयन समिति के सदस्य होंगे।
.. नाहन: शहर के शमशेर केंट इलाके में विगत रात्रि शोएब उम्र 17 वर्ष में फंदा से लटक कर आत्महत्या कर ली है।.. आत्महत्या के कारण का पता नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार शोएब उमर 17 वर्ष पुत्र नेहा निवासी शमशेर कैंट नाहन। जानकारी के अनुसार युवक ने अपने घर में चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या की। जिस समय उसने आत्महत्या की उस समय उसकी मां दुकान पर थी उसे स्थानीय लोगों ने बताया कि तुम्हारे बेटे ने फांसी ले ली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि…
…..बेचढ़ का बाग में स्वच्छता अभियान रुका, खुले में शौच कर रहे यात्री.. … पुरुष यात्री कर लेते हैं कहीं भी शौच महिलाएं कहां जाएं.. नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत महीपुर पंचायत के बेचढ़ का बाग बस स्टॉप पर सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण लोगों को खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है। पिछले कई दशकों से चली आ रही यह समस्या का निदान करने में कोई भी प्रधान सफल नहीं हो रहा है। ना ही किसी पंचायत प्रधान ने स्थान पर सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए कोई प्रयास किया है।… यहां पंचायत प्रतिनिधियों का…
नाहन: NSUI हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाया गया ‘संकल्प’ ( break the drug chain) कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 27 Nov 2024 को ज़िला शिक्षा एवम् शिक्षण संस्थान(DIET SIRMAUR) में युवाओं को नशे न करने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतुल चौहान ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान डाइट के अध्यापक डॉ ईश्वर चंद राही द्वारा डाइट के प्रशिक्षकों को सलाह दी अगर जीवन को अच्छे ढंग से जीना है तो नशे को अपने जीवन में प्रवेश न करने दे।NSUI इस कार्यक्रम के माध्यम से हिमाचल की युवा पीढ़ी को नशे…
