नाहन: शहर के चंबा ग्राउंड में स्थित एकमात्र मल्टीप्ल इनडोर स्टेडियम मैं बैडमिंटन गेम का अधिकार हो गया है बेड़मिंटन खिलाडी अन्य खेल खिलाड़ियों को वहां पर देखना भी पसंद नहीं करता है। जिसके चलते इस इनडोर स्टेडियम में इस समय बैडमिंटन और अन्य खेलों के बीच में मैदान को लेकर जंग का मैच खेला जा रहा है। जिसमें कौन जीता है या देखना होगा।. बैडमिंटन खिलाड़ियों द्वारा बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम को बैडमिंटन का ही मैदान समझा जा रहा है जबकि यह अन्य खेलों के लिए भी है। इस बीच अगर खेल विभाग के के आधिकारी कर्मचारी कुछ कहते हैं तो उनकी नहीं मानी जाती है।.. अभी हाल ही में जब इनडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस वालों ने अपने दो टेबल लगाए तो टेबल टेनिस के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया। और इन्होंने खेल विभाग से टेबल टेनिस खेलने वालों को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के लिए कहा। लेकिन विभाग इनडोर ने टेबल टेनिस वालों को इनडोर स्टेडियम में खेलने की परमिशन दी। प्रस्तुत फोटो में आप देख सकते हैं कि इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन ने कितनी जगह घेरी हुई है और टेबल टेनिस को कितनी जगह मिली हुई है।.. बहरहाल यहां पर अन्य खिलाड़ियों
को खेलने का कोई भी मौका नहीं दिया जा रहा है।.. बास्केटबॉल हो कबड्डी हो या अन्य गेम सबको यहां खेलने का मौका मिलना चाहिए ताकि वह इनडोर स्टेडियम में खेल सके। उधर बैडमिंटन के वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी चाहिए कि वह अन्य खिलाड़ियों को भी अपने साथ मिलकर खिलाए किसी से पक्षपात न करें।…
… बैडमिंटन कोच के बिना खेलते हैं खिलाड़ी..
इनडोर स्टेडियम में कोई भी बैडमिंटन का कोच नहीं है इस स्थिति में खिलाड़ी बिना कोच के प्रैक्टिस करते हैं। खेल विभाग व प्रदेश सरकार को बैडमिंटन कोच की फैसिलिटी नाहन में देनी चाहिए।
.
