….
नाहन : शहर के कच्चा टैंक की एक गली में सिलेंडर चोरी करने वाला चोर पकड़ा गया है। लेकिन चोर नाबालिग निकला है।.. सिलेंडर मलिक ने नाबालिक युवक के भविष्य को देखते हुए अपना केस वापस ले लिया है और सिलेंडर प्राप्त कर लिया है।…जानकारी के अनुसार कबाड़ी का काम करने वाले दीपक कुमार के घर में ताला तोड़कर नाबालिग चोर ने सिलेंडर चोरी कर लिया था।.. दीपक कुमार ने शिकायत पुलिस में भी की थी और खुद भी चोर की तलाश में जुट गया था।.. पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है। यहां शिकायतकर्ता ने नाबालिग युवक के भविष्य को देखते हुए अपनी शिकायत वापस ले लिया और भविष्य में चोरी न करने की हिदायत दी है।.. गौर हो कि शहर में बढ़ती चोरियों के पीछे अधिकतर चोर नशा करने वाले हैं जो अपने नशे की आपूर्ति के लिए चोरी जैसा घिनौना अपराध कर रहे हैं।
