नाहन :
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को नाहन में आयोजित होने वाले जन प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जबकि सांसद श्री सुरेश कश्यप बतौर अतिविशिष्ट अतिथि सम्मेलन में शामिल होंगे।
सम्मेलन में विधायक श्री सुखराम चौधरी, विधायक श्रीमती रीना कश्यप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष श्री धीरज गर्ग, रेणुका क्षेत्र के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी श्री नारायण सिंह सहित अन्य प्रमुख नेतागण भी भाग लेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज नाहन में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ. बिंदल ने बताया कि 16 सितम्बर को दोपहर 12:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय नाहन में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भाजपा मण्डल नाहन-धारटी, भाजपा मण्डल माता त्रिलोकपुर एवं भाजपा मण्डल माता कटासन के अंतर्गत आने वाले पोलिंग बूथों की समस्त बूथ समितियां, पंचायतों एवं नगर निकायों के नवनिर्वाचित एवं पूर्व प्रतिनिधि, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा पदाधिकारी तथा मण्डल पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
डॉ. बिंदल ने कहा, “सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं।”
0.0
