…
..
नाहन :जिला सिरमौर के पीएम श्री विद्यालयों के 12 मेधावी छात्र छात्राएं “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत गुजरात शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की जिला समन्वयक मोनिका वालिया ने बताया कि जिला सिरमौर के 12 पीएम श्री विद्यालयों से 12 मेधावी बालकों को 30 सितंबर से लेकर 4 सितंबर तक चंडीगढ़ और गुजरात यात्रा पर भेजा गया है इन विद्यार्थियों के साथ जिला सिरमौर से दो एस्कॉर्ट टीचर भेजे गए हैं जिसमें पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन से नीलम श्रीमती और डाइट संस्थान से डॉक्टर आई डी राही गए हैं गुजरात यात्रा हवाई मार्ग द्वारा तय की जाएगी|भ्रमण यात्रा का उद्देश्य सभी बालकों को अन्य राज्यों की कला संस्कृति से अवगत कराना है| इस अवसर पर जिला शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सिरमौर सीमा धीमान ने सभी बालकों को शुभ आशीष दिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए |
