नाहन : प्रधान परिषद संगड़ाह द्वारा मंगलवार को वीबी जी राम जी योजना में पक्के रास्ते, सुरक्षा दीवारें अथवा डंगे, सिंचाई टैंक व सरकारी भवनों की सुरक्षा जैसे कार्य शामिल किए जाने को लेकर खंड विकास अधिकारी संगड़ाह को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद के अध्यक्ष ओपी ठाकुर व प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य पंचायत प्रधानों ने प्रेस को जारी बयान में कहा की, विकसित भारत जी राम जी योजना में उक्त विकास कार्य शामिल न होने के चलते बीडीओ द्वारा लगभग सभी पंचायतों के कई वर्क आर्डर रद्द किए जा चुके हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी उक्त कार्य वीबी जी राम जी योजना में फिर से शामिल करवाने का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आग्रह किया। बीडीओ संगड़ाह बीएस पाल ने कहा कि, ज्ञापन आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा और उक्त कार्यों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
