……. नाहन : रमजान के पवित्र दिनों में अंजुमन इस्लामिया द्वारा नाहन मेडिकल कॉलेज में 4 व्हील चेयर व 11 घड़ियां दान की गई है।… नाहन मेडिकल कॉलेज की सुपरिंटेंडेंट डॉ रेणु द्वारा आज अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।… इस अवसर पर बॉबी अहमद ने कहा कि वह भविष्य में भी नाहन मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवा जारी रखेंगे।
Author: Ajay Dhiman
नाहन :श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के 1 वर्ष पूरा होने पर सर्वप्रथम सचिव राजीव शर्मा ने इस वर्ष की वित्त रिपोर्ट प्रस्तुत की , सोसाइटी द्वारा पिछले वर्ष के कार्यों की जानकारी दी गई,पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नइ कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष महेश गुप्ता,सचिव राजीव शर्मा,उपाध्यक्ष सजीव(संजू), उपाध्यक्ष निशा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता,कानूनी सलाहकार मनोज,सदस्य शांति देवी,रूपिंदर ठाकुर,प्रदीप शर्मा,जीत राम शर्मा,राजेश भार्गव,सोनिया,जगमोहन,सुबोध शर्मा,परवीन सेमवाल,इन्द्रा चावरिया,निर्मला देवी,नीरू ,रजत शर्मा ,अनिल शर्मा,मानव संत,उमेश संत ,मुख्य सलाहकार समिति के सदस्य राकेश अरोड़ा,सुदीप तिवारी का चयन हर्ष ध्वनि से किया गया सचिव राजीव शर्मा ने…
* *डॉ. बिंदल ने हरीपुरधार में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तीन मण्डलों की संयुक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को हरिपुरधार में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तीनों भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। डॉ. बिंदल ने कहा कि इस बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं मंथन हुआ। इसके अलावा विभिन्न जन-समस्याओं पर भी बैठक में गंभीर चिंतन हुआ। डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु द्वारा प्रस्तुत बजट हिमाचल को पीछे…
नाहन: उपायुक्त कार्यालय सभागार में आज उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक वर्ग के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम, जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति व स्थानीय स्तरीय समिति तथा अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति तथा मैनुअल स्कैवेंजिंग को समाप्त करने संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला सिरमौर की कुल जनसंख्या 5 लाख 29 हजार 855 है, जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग की कुल जनसंख्या 53 हजार 25 है, जो कि कुल जनसंख्या का लगभग 10.01 प्रतिशत है।…
नाहन : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में पांच दिवसीय इन सर्विस इक्विटेबल एंड इंक्लूसिव एजुकेशन ट्रेनिंग ( निष्ठा)का समापन जिला शिक्षा उपनिदेशक (उच्च शिक्षा), गुणवत्ता,एवं जिला परियोजना अधिकारी विजय राघव एवं जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर द्वारा अध्यापकों को प्रमाण पत्र भेंट कर किया गया। इंक्लूसिव एजुकेशन की जिला कोऑर्डिनेटर शिवानी थापा एवं डॉक्टर शैली गोपाल ने बताया कि इस ट्रेनिंग में लगभग 140 विभिन्न शिक्षा खंडो के अध्यापकों ने भाग लिया |इस प्रशिक्षण में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया| ऑनलाइन प्रशिक्षण एस सी ई आर टी सोलन,…
नाहन: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिरमौर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिरसान्टा ने कहा कि जिला सिरमौर के शिलाई में हुए 307 चीड़ के अवैध पेड़ कटान मामले की निंदा करते है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा है व इस मामले में उच्च स्तरीय जाँच की मांग भी की है। मनीष बिरसान्टा ने कहा कि जब से हिमाचल प्रदेश के भीतर व्यवस्था परिवर्तन की सरकार आई है तबसे व्यवस्थाओं का पतन ही हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में…
नाहन : विगत 23 फरवरी को सती वाला पंचायत में बकरी फार्म हाउस में घुस आए तेंदूऐ के मामले मे जिसमें कुत्तों ने तेंदुए पर हमला किया था।… इस मामले में वन विभाग की टीम ने फार्म हाउस के मालिक शक्ति पर आरोप लगाए हैं कि उसने तेंदुए के बाएं पंजे को काटा है। इसी प्रकरण में पुलिस वन विभाग की टीम तपतीश कर रही है।… तेंदुए की पंजे की गुत्थी को पुलिस और वन विभाग की टीम अभी सुलझा नहीं पाई है।.. तेंदुए के हमले से मौके पर 23 फरवरी को संग्राम सिंह व नीरज घायल हुए थे। फिलहाल…
…. नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री अवि ठाकुर ने बयान जारी करते हुए कहां कि सिरमौर जिले के बड़ू साहिब स्थित इटरनल विश्वविद्यालय में मेस में परोसे जा रहे भोजन में कीड़े मिलने के आरोपों के बाद छात्राओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस घटना के विरोध में छात्राओं ने मेस पर ताला जड़कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि मेस में लंबे समय से खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने इस ओर कोई ठोस कदम…
… नाहन: नाहन विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी का नाहन दौरा, नाहन विधानसभा के लिए ऐतिहासिक दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च का दिन नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी नाहन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं और क्षेत्र में लगभग 190 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। विधायक अजय सोलंकी ने जानकारी देते…
नाहन: शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए। इन कार्यक्रमों में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप और जिला अध्यक्ष सहकारी विकास संघ सिरमौर श्री बलदेव भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनता को मिली नई सुविधाएं: सांसद सुरेश कश्यप ने अपने प्रवास के दौरान निम्नलिखित विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया: सड़क संपर्क: हाब्बी से हाब्बी सैर तक नवनिर्मित एम्बुलेंस रोड का लोकार्पण। फुट ब्रिज: भेहत खाला में निर्मित फुट ब्रिज का उद्घाटन, जिससे स्थानीय…
