नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में विगत कई दिनों से लगातर भारी बरसात के कारण चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। आपदा के कारण अनेक लोगों ने अपनी जाने गवाई है, भारतीय जनता पार्टी उनके प्रति संवेदना व्यक्त करती है। डॉ बिंदल ने कहा कि चंबा में मणिमहेश यात्रा में हजारों लोग फंसे हुए हैं। बहुत से यात्री अत्यंत कठिन परिस्थितियों में वापिस अपने घरों को पहुंच रहे है। परंतु चिंता की बात ये है कि प्रदेश की सरकार कतई गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दिल्ली से…
Author: Ajay Dhiman
रेणुका जी। पुलिस थाना संगडाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार के समीप विगत रात्रि कार हादसे 1 शख्स की जान गई। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान सैल गांव के 48 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र सुन्दर सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि, वह हरिपुरधार से अपने घर सैल जा रहे थे और Link Road सैल के केंची मोड़ के पास गाड़ी एचपी-79-1135 अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, मामले की तहकीकात जारी है।
नाहन: उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन चौगान में नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत लोगों को नशे से दूर रहने व इसके रोकथाम के लिए आयोजित की गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र व छात्राओं, जिसमें राजकीय महाविद्यालय नाहन, आईटीआई नाहन, हिमालयन कॉलेज काला अंब, राजकीय छात्र व कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, एनसीसी व स्काउट एंड गाइड ने भाग लिया। यह रैली नाहन चौगान से आरंभ होकर दिल्लीगेट, हिन्दुआश्रम, बड़ाचौक, गुन्नुघाट, मॉल रोड़ होते हुए वापिस चौगान पहुंची। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर ने कहा…
नाहन: नाहन मेडिकल कॉलेज मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने वाले एक युवक को आज नाहन मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा पकड़ लिया गया है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा करिमाने कनिष्क ठाकुर निवासी बनोग पिछले लंबे समय से मरीज तिमारदारो को खुले पैसे मांग कर गूगल पे करने का भरोसा दिला धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठ रहा था। आज नाहन मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मियों कमलेश कुमार, संजीव कुमार व शिवा ने उक्त धोखेबाज लुटेरे को पकड़ लिया है। बता दे की अस्पताल आए कई लोगों ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत भी…
…. . नाहन: नाहन के शराब के ठेकों अंकित मूल्य से ज्यादा दाम वसूल किया जा रहे हैं। जी हां नाहन में दो व्यक्तियों ने एक जगह मैजिक मोमेंट अंग्रेजी शराब की बोतल की खरीदारी की। उक्त बोतल पर अंकित MRS रेट ₹400 लिखा है जबकि व्यक्तियों से ₹500 वसूल किया जा रहे है। उधर व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बोतल पर अंकित मूल्य से अधिक वसूली नहीं की जा सकती यह गलत है। उनका कि वह इस जांच करेंगे। इस बात को लेकर स्थानीय कुछ लोगों ने आबकारी विभाग में भी इसकी शिकायत कर दी है।…
नाहन: नाहन में आज स्थानीय एक व्यक्ति की टोल टैक्स की पर्ची काटने का मामला सामने आया है। यहां स्थानीय व्यक्ति के फास्ट कार्ड से ₹35 रुपए भी कटे है, और टोटल बैलेंस 345 दिखाया गया है। जानकारी के अनुसार नाहन के हरिपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद इरफान के साथ ऐसा हुआ है। उनके मोबाइल पर फास्ट कार्ड का मैसेज आया कि सहारनपुर (युपी)के सैयद माजरा टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी एचपी 71 -2962 की ₹35 की पर्ची 12:06 पर कटी है। जबकि इस दौरान उनकी गाड़ी नाहन कॉलेज के पास पार्क थी।.. उनके फास्ट कार्ड से पेमेंट हुई है। मोहम्मद…
नाहन: डीडीडब्लूपी वेलफेयर सोसाइटी का एक प्रतिनिधि मंडल पिछले कल सोमवार को नाहन मेडिकल कॉलेज की समस्याओं को लेकर डॉक्टर नाहन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में नाहन मेडिकल में व्याप्त समस्याओं का जिक्र किया गया था। ज्ञापन में हॉस्पिटल में पेशेंट्स की पर्ची की अतिरिक्त शीट के लिए 10 रुपये लेना उचित नहीं है, इसे समाप्त किया जाए। इसी तरह ओपीडी में पेशेंट्स के लिए खड़े होने की व्यवस्था को सुधारा जाए और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। मेडिकल कॉलेज के साथ सड़क किनारे बने खोखों को हटाया…
.. नाहन: नाहन के शिमला रोड हाथी की कब्र के समीप आज एक व्यक्ति का मोबाइल गुम हो गया था। यह मोबाइल गुरदीप सिंह टैक्सी चालक को मिल गया था। गुरदीप सिंह ने ईमानदारी से मोबाइल अपने पास रखा। गुरदीप सिंह पुलिस स्टेशन में यह मोबाइल लेकर जमा करवाने जा ही रहे थे कि मोबाइल पर किसी की कॉल आई । यह कॉल रीना नामक युवती निवासी शिमला रोड की थी जिनके घर पर उक्त व्यक्ति जिसका मोबाइल हुआ था किराये पर रहता है। …रीना ने कहा कि यह मोबाइल विनोद का है जो उनके घर में किराए पर रहते…
.. नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा आए दिन बस स्टॉप पर सिटी बजाए जाने के चलते निजी व सरकारी बस चालको के साथ अन्य वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।… यह उक्त व्यक्ति बीच सड़क में आकर सीटी बजाता है, और वाहन चालकों को सीटी बजा निर्देश देता है। .. इस बीच वाहन चालक कंफ्यूज हो जाते हैं, जिसके कारण सड़क में जाम भी लग जाता है। बहरहाल यहां मुख्य समस्या उक्त व्यक्ति द्वारा सिटी बजाने के कारण आ रही है। क्योंकि बस स्टॉप पर अचानक सिटी बजती है, तो बस चालक चालक चल पढ़ते…
नाहन। विधायक नाहन अजय सोलंकी ने आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नाहन विधानसभा क्षेत्र की मातर पंचायत के नलका अगड़ीवाला तथा हरिपुर पंचायत के शील गांव का दौरा किया। इन क्षेत्रों में हालिया बरसात ने भारी तबाही मचाई है, जिसके कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं और वर्तमान में हरिपुर स्कूल में गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। विधायक सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि इस कठिन घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रभावित परिवारों की मूलभूत आवश्यकताओं—जैसे राशन, कंबल और अन्य दैनिक…
