Author: Ajay Dhiman

नाहन: सिरमौर के संगडाह क्षेत्र की लाना पालर पंचायत में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का समापन बीते कल शनिवार को हुआ। समापन समारोह में समाजसेवी वीरेंद्र पुंडीर, राजेश शर्मा, अशोक ठाकुर तथा करमजीत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्रिकेट क्लब लाना पालर के अध्यक्ष चेतन शर्मा एवं स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पंजाहल और चढ़ना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पंझाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चढ़ना को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। आयोजक समिति द्वारा विजेता और…

Read More

नाहन: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान कैदियों के मानवाधिकारों की स्थिति का जायजा लेने के लिए आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एक स्वायत्त विधिक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य मानवाधिकार उल्लंघन की जांच करना, सुधार गृह का निरीक्षण करना और मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढाना है। उन्होंने कहा कि यह आयोग देश में मानवाधिकारों का प्रहरी है। उन्होंने कहा कि यह आयोग किसी भी अपराध को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करता है व…

Read More

92 जनसमस्याएं और विकासात्मक मांगे हुई प्राप्त, अधिकांश का मौके पर किया गया निपटान नाहन, 29 जनवरी। उद्योग संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनेठी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शिता पूर्वक निराकरण हो, जिसके लिए प्रशासन तथा लोगों के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से सरकार गांव के द्वार महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित…

Read More

.. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने आज गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रवीदास जयंती पखवाड़े के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र की अनुसूचित बस्ती मिश्रवाला, सैनवाला, हरीपुरखोल-जामनीघाट में पहुंचकर गुरु रवीदास जी द्वारा देश और समाज को दिखाए गए दिव्य मार्ग का स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके सहयोग को साँझा किया। *क्यारदा में संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प भेंट कर प्रवास का किया प्रारम्भ* डॉ. राजीव बिंदल ने क्यारदा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प भेंट कर उन्हें नमन करते हुए अपने प्रवास का प्रारम्भ किया। डॉ. बिंदल ने सैनवाला और हरीपुरखोल-जामनी…

Read More

नाहन: नाहन पुलिस के यातायात पुलिस कर्मी के साथ स्थानीय तीन युवको द्वारा गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पुलिस के उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरक्षी गौरव जिला यातायात पुलिस नाहन जिला सिरमौर ने बताया कि वह अपनी निजी कार में पैट्रोल डलवाने के लिए बवेजा पट्रोल पम्प आया था जब उसे उसके भाई सौरव का फोन आया कि एक सफेद रंग की कार बैगनार न0 DL3CCR 9631 ने उसकी गाड़ी न0 HP71 3617 को साईं हॉस्पिटल के पास टक्कर मार दी है। जब वह…

Read More

… नाहन : पुलिस थाना संगड़ाह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जगपाल सिह निवासी गांव नड्डा डा0 नया गांव तह0 खरड़ जिला मोहाली पंजाब ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ हरिपुरधार घूमने गए थे और वापस आते समय उनकी गाड़ी न0 PB65K-0077 सड़क से नीचे खेत में गिर गई तथा बतलाया कि यह हादसा गाड़ी चालक कृष्ण निवासी गांव मनी माजरा द्वारा गाड़ी को लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। इस हादसे में जगपाल निवासी गांव बृगरा हकीमपुर, कालका, जिला पंचकुला…

Read More

नाहन: अग्निशमन संघ शाखा नाहन की बैठक मुख्य सलाहाकार राज कुमार चन्देल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर के नई कार्यकारिणी का गठन करने की घोषणा की। आज की सभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणीका गठ न करने के लिए राजेश पराशर चालक को अध्यक्ष प्रधान चुना गया, जबकि बलवीर सिंह को उप प्रधान, तपेंद्र सिंह को महासचिव, चंद्रवीर सिंह को सहसचिव, निरंजन सिंह को कोषाध्यक्ष, रामदयाल शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, परमिंदर सिंह को प्रेस सचिव, राजकुमार चंदेल को मुख्य सलाहकार चुना गया। जबकि सदस्य बलबीर सिंह, जोगिंदर सिंह, विजय कुमार, कंवर सिंह, प्रेम सिंह, जयप्रकाश,…

Read More

…. नाहन : पुलिस थाना शिलाई, जिला सिरमौर (हि.प्र.) के अंतर्गत तालों खाला के समीप एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक वाहन गलत दिशा में एवं तेज़ गति से चलाते हुए पहाड़ी से टकरा गया तथा क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए नीचे भंगाल खड्ड में जा गिरा।इस संबंध में केदार सिंह पुत्र ध्यान सिंह, निवासी गांव भगनाड़ी, डाकघर झकांडो, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अम्बोटा से रोनहाट की ओर जा रहे थे, तभी सामने से रोनहाट की ओर से आ रही Alto कार संख्या HP85-0428 अत्यधिक तेज़ गति में…

Read More

नाहन: लोकतंत्र के पर्व मे जो व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करता है, सही मायनों में वही राष्ट्र का सच्चा नागरिक है। मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक व्यस्क व्यक्ति को अनिवार्य रूप से वोट डालना चाहिए जो कि प्रत्येक मतदाता का संवैधानिक अधिकार व नैतिक कर्तव्य है। यह उद्गार उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित 16वें जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह बडे गर्व का विषय है कि जिला सिरमौर को महिला…

Read More

नाहन: आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयुआई सिरमौर द्वारा चिट्टे के खिलाफ ” चिट्टे पर प्रहार, एनएसयुआई हर घर द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस कार्यक्रम में एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर जी तथा एनएसयुआई जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे । इस कार्यक्रम को लेकर एनएसयुआई प्रदेश स्तर पर गांव गांव जाकर लोगों को जाकर जागरूक करेगी और इस नशे के खिलाफ एक जंग लड़ने का काम करेगी । एनएसयुआई अध्यक्ष ने सभी लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की गुजारिश की ताकि सभी के सहयोग से इस लाइलाज बीमारी से लड़ सके…

Read More