नाहन: उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभाग प्रमुखों के साथ शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक आयोजित की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सडकों पर होने वाली फिसलन दूर करनें के लिए आवश्यक सामग्री व मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पडने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों से बर्फबारी वाले क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की…
Author: Ajay Dhiman
नाहन : प्रदेश सरकार छात्रों को उनके घर द्वार के समीप शिक्षण माहौल और गुणवत्तायुक्त अधोसंरचना प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। यह उदगार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगडाह के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों को सालाना समारोह की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी की भी अहम भूमिका होती है हमारे सिरमौर में भी प्रतिभावान लड़के लड़कियां हैं जो खेलों में ही नहीं सरकारी नौकरी में भी उच्च पदों पर…
नाहन: नाहन -कालाआम एनएच में आमवाला के समीप में हुई दुर्घटना में ट्रक चालक को टांग में गंभीर चोट आई है।जिसे नाहन अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। जबकि बस चालक को चालक को शरीर पर चोट आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार आम वाला में उत्तराखंड व पंजाब रोडवेज की गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई थी। इसमें दोनों चालकों और परिचालकों को मौके पर नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया। उत्तराखंड ट्रक के चालक जीशान निवासी विकास नगर उत्तराखंड को टांग में गंभीर…
नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में आज यातायात पुलिस द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस की ओर से मुख्य आरक्षी खेमराज, राजेश कुमार, साक्षी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को सड़क पर चलते वक्त किन नियमों का पालन करना चाहिए विस्तार से बताया। इसी तरह विद्यार्थियों को दुर्घटना हो जाने पर प्राथमिक चिकित्सा देने के बारे में भी बताया। मुख्य आरक्षी खेमराज ने विद्यार्थियों साइबर क्राइम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल का सारा…
नाहन: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना लागू की गई है । इस योजना का उद्देश्य विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, तलाकशुदा महिलाओं और दिव्यांग अभिभावकों को अपने बच्चों का पालन पोषण और शिक्षा प्रदान करने में सहयोग प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक शिक्षा स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिमाह ₹1000 का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस और छात्रावास व्यय के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह उद्गार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज पच्छाद विधानसभा…
नाहन:संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे देश भर मे किसानो ने प्रदर्शन किए वही जिला सिरमौर के मुख्यालय उपायुक्त कार्यालय के बाहर किसान सभा जिला सिरमौर के पदाधिकारियों ने क़ृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति के दस्तावेज की प्रतियाँ जलाई तथा किसान आंदोलन व अपनी मांगो के समर्थन मे नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई करते किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष व जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा की 16 दिसंबर को 21 राज्यों के 44 प्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमे यह फैसला लिया गया की 23 दिसंबर को पूरे देश मे सभी जिला मुख्यालयों पर किसान क़ृषि विपणन नीति के…
नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत कोलावाला पंचायत के लोगों ने प्रदेश सरकार व पथ परिवहन विभाग से कोलावाला भूड़ से वाया अंधेरी कालाआम तक बस चलाई जाने की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। स्थानीय ग्रामीण इस मांग को लेकर परिवहन निगम के क्षेत्र प्रबंधन नाहन, मुख्यमंत्री हिमाचल सरकार स्थानीय विधायक को कई मर्तबा मांग पत्र दिया है। लेकिन अभी तक उनकी मांग पर कोई भी गौर नहीं किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों में हरीश, चंद्र मोहन, रचना, कमलेश, देशराज, राकेश कुमार, नितिन, विनोद आदि ने बताया कि कौलावालाभूड़ से वाया अंधेरी, त्रिलोकपुर खेरी, कालाआम के रूट पर…
… .. नाहन: विक्रम बाग के अंतर्गत खेड़ा गांव के समीप आज हरियाणा नंबर की एक गाड़ी में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई। इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों ने गाड़ी से बाहर निकाल कर खुद को बचाया। इस दौरान उन्होंने कलाआम दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और विभाग के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर एचआर 12वाई 8315उक्त मार्ग से कालाआम होते हुए हरियाणा जारी थी। इस गाड़ी में अचानक तकनीकी कारण के आग…
नाहन: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि 23 दिसम्बर, 2024 को औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में देश की नामी कंपनियां क्रॉन्पटन ग्रीव्स बद्दी ( Crompton Greaves ), ग्राइंडवेल नॉरटन बद्दी बरोटीवाला ( GRINDWELL NORTON) व एमटी ऑटो क्राफ्ट ( MT Autocraft Ltd. ) बरोटीवाला द्वारा कैम्पस इंटरव्यू लिया जा रहा है। इन तीनों कम्पनीयों में ट्रेनी आपरेटर तथा अपरेंटिस ट्रेनी के लगभग 100 पद भरे जाएंगे। इसमें सभी ट्रेड के आईटीआई पास प्रशिक्षु भी भाग ले सकते है। चयनित उम्मीदवारों को रु 13,500 से 17,000 तक वेतन, कैंटीन सुविधा, वर्दी तथा स्वास्थ्य बीमा की सुविधा…
नाहन: गुनूघाट से लेकर बड़ा चौक हाल ही में हुए पेचवर्क कार्य में कुछ जगह मलबे के कट्टे अभी तक नहीं हटाए गए हैं। जिसके कारण यहां पर बाजार खरीदारी करने वाले मे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही हैं। गुनूघाट से रानीताल को जाने वाले मार्ग पर मलबे के कट्टे ना हटने के चलते जहां राहगीर परेशान है वही स्थानीय दुकानदार भी परेशान है। स्थानीय दुकानदार प्रभाकर अग्रवाल ने बताया कि यहां ठेकेदार द्वारा रास्ते के निर्माण के दौरान मलबे के कट्टे सड़क में रखे थे। यह कट्टे आज एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी उनकी दुकान के…
