नाहन: उद्योग, तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर के नाहन में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। विधायक पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र सुखराम चौधरी, उपयुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, कार्यक्रम के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को गैर सरकारी सदस्यों के मुद्दों को गंभीरता से लेने को कहा ताकि सबके साथ मिल कर जिला को विकास की राह में अग्रसर किया जा सके। उन्होंने गैर सरकारी सदस्यों को लोगांे की…
Author: Ajay Dhiman
…. नाहन: एचआरटीसी में बतौर परिचालक तैनात नासिर अली ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक नाहन में रक्तदान किया है।.. नासिर अली ने बी पॉजिटिव रक्तदान किया है। उन्होंने l सभी लोगों से अपील की है कि वह अपने जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान कर महादान करें क्योंकि रक्तदान किसी का जीवन बचाता है।
. नाहन: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 26 जनवरी, 2026 को जिला सिरमौर के नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10ः40 बजे यशवंत चौक पर स्थापित डाॅ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत 10ः45 बजे शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष ठीक 11 बजे चौगान मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के…
नाहन : पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने जिला में चल रहे अवैध खनन और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान में 19 और 20 जनवरी, 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 39 वाहनों को जब्त/डिटेन किया गया है, जिनमें ट्रैक्टर, डम्पर और ट्राला शामिल हैं। ये वाहन खनन अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में जब्त किए जिसमें पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन ने 19 वाहन, नाहन पुलिस स्टेशन ने 7 वाहन, माजरा पुलिस स्टेशन ने 3 वाहन, राजगढ़ पुलिस स्टेशन ने 1 वाहन,पुरुवाला पुलिस स्टेशन ने 4 वाहन,…
.. नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के बाजारों में दो पहिया वाहनों पर लगाम नहीं लग रही है।.. पुलिस कि दो पहिया वाहन चालकों को रोकने में लगी हुई लेकिन वह भी पूरी तरह से इसमें लगाम नहीं लग पा रही है।… नगर परिषद व जिला प्रशासन द्वारा बाजारों में चल रहे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए कोई कड़ा कदम नहीं उठाया जा रहा है।…. बजारो के मुहाने पर लगे लोहे के बैरिकेट्स अभी तक सोए पड़े हैं जिनको दोबारा उठाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया यहां स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह बैरिकेट्स लग…
… नाहन : जिला मुख्यालय नाहन इन दिनों बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के मीटर काट रहे हैं लेकिन यहां सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि कुछ लोग बिजली बोर्ड के बड़े अधिकारियों को फोन करके अपने मीटर कटने से बचा रहे हैं।… जिसके चलते फील्ड स्टाफ सही तरीके से फील्ड में काम नहीं कर पा रहा है।….. शहर के दो मामलों में ऐसा हो चुका है।.. जिसमें मौके बिजली उपभोक्ता का मीटर काटने पहुंचे बिजली बोर्ड के फील्ड स्टाफ को उच्च अधिकारी द्वारा फोन कर रोका गया कि उनके मीटर नहीं काटने…
नाहन: सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरूवाला में जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा द्वारा ‘‘अपना विद्यालय योजना’’ के अंतर्गत विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. इंदु शर्मा ने विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में योग के महत्व पर संवाद किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग अभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शर्मा ने आयुर्वेदिक जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अपनी दिनचर्या में आयुर्वेदिक नुस्खों…
नाहन : पांवटा साहिब में एक दुर्घटना के मामले में जिसमें एक ट्रक चालक ने बाइक चालक को टक्कर मारी है जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई है इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने संदीप धीमान निवासी गांव भूपपुर, डा0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के बयान पर इसमें मामला दर्ज किया है।बयान के अनुसार, दिनांक 18 जनवरी को संदीप धीमान अपनी दुकान के बाहर खड़े थे, जब एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार विवेक कुमार को पीछे से टक्कर मार दी। विवेक कुमार की मौके पर ही…
नाहन: आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की प्रोजेक्ट कमेटी पच्छाद की बैठक प्रोजेक्ट उपाध्यक्ष ममता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रोजेक्ट महासचिव श्यामा शर्मा, राज्य महासचिव वीना शर्मा, कोषाध्यक्ष किरण भंडारी सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी चार लेबर कोड—वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता—का कड़ा विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि इन लेबर कोडों से श्रमिकों के अधिकार कमजोर होंगे और आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा, स्थायित्व और भविष्य…
…. नाहन : शहर के कांसीवाला में सड़क हादसे में विक्रम बाग निवासी एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अमन निवासी गांव पिपली वाला विक्रम बाग हरिद्वार -शिमला की बस को ओवरटेक करते हुए बाइक से नियंत्रण को बैठा और आगे नाहन पशुओं से टकराते हुए चोटिल हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई है। यहां पुलिस ने पुलिस एचटीसी के चालक सतपाल के बयान पर मामला दर्ज किया है मोटरसाइकिल दुर्घटना के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। चालक सतपाल ने बताया कि चालक अमन ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की जिसमें…
